शाहजहांपुर अधिकारियों की एक टीम ने यहां एक नकली उर्वरक कारखाने का भंडाफोड़ किया और उसे सील कर मौके से नकली उर्वरक, कच्चा माल और ‘ब्रांडेड पैकेजिंग’ की बड़ी मात्रा बरामद की गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया, ‘‘कार्रवाई के दौरान हमने बड़ी मात्रा में नकली यूरिया और जिंक जब्त किया। हमें 639 बैग नकली डीएपी उर्वरक, 453 बैग जैविक खाद और ‘पैकेजिंग’ सामग्री भी मिली।
शर्मा ने कहा कि नकली उर्वरक किसानों की उपज और मिट्टी की उर्वरता के लिए खतरा हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और नकली उर्वरक बेचने में लिप्त दुकानों और डीलर की पहचान के लिए जांच जारी है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।