अयोध्या, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, गंजा में 2024 बैच के एमबीबीएस छात्र सागर पटेल का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने चिकित्सकों के साथ छात्र को मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी।
बताया गया कि छात्र मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला था। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।


