बिजनौर जिले के नगीना इलाके के एक घर में बर्तन साफ करते समय उनपर पेशाब करने के आरोप में एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया गया है।
नगीना थाने के प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि सत्यम नामक व्यक्ति के घर पर काम करने वाली महिला को बृहस्पतिवार को वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


