Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोलंबिया में कार बम विस्फोट, हेलीकॉप्टर हमले में 17 लोगों की मौत

admin by admin
August 22, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

कोलंबिया में एक कार में बम विस्फोट होने और एक पुलिस हेलीकॉप्टर पर हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बृहस्पतिवार को हुई दोनों घटनाओं के लिए कोलंबिया के रेवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज के बागियों को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्हें आमतौर पर ‘एफएआरसी’ के नाम से जाना जाता है।

प्राधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर हमले में कम से कम 12 पुलिस अधिकारी मारे गए। उन्होंने बताया कि विमान उत्तरी कोलंबिया के एंटिओक्विया क्षेत्र में कोका पत्ती की फसलों को नष्ट करने के लिए कर्मियों को लेकर जा रहा था। कोका पत्ती कोकीन के लिए कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होती है।

पेट्रो ने पहले बताया था कि आठ अधिकारियों की मौत हुई लेकिन एंटोओक्विया के गवर्नर आंद्रेस जूलियन ने बताया कि बाद में चार और अधिकारियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हैं।

एंटिओक्विया के गवर्नर ने ‘एक्स’ पर कहा कि कोका पत्ती की फसलों के ऊपर से उड़ते समय एक ड्रोन ने हेलीकॉप्टर पर हमला किया।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि हमले के कारण विमान में आग लग गई।

इस बीच, दक्षिण-पश्चिमी शहर कैली के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटकों से भरे एक वाहन में एक सैन्य विमानन स्कूल के पास विस्फोट हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

पेट्रो ने शुरू में हेलीकॉप्टर हमले के लिए देश के सबसे बड़े मादक पदार्थ तस्करी गिरोह ‘गल्फ क्लैन’ को दोषी ठहराया था। राष्ट्रपति ने कहा कि विस्फोट स्थल से भी असंतुष्ट समूह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

एफएआरसी के बागी क्रांतिकारी और गल्फ क्लैन के सदस्य एंटिओक्विया में सक्रिय हैं। एफएआरसी ने 2016 में सरकार के साथ शांति समझौते को अस्वीकार कर दिया था।

Tags: कोलंबिया में कार बम विस्फोट
Previous Post

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध: दीवार पर चढ़कर अंदर कूदा व्यक्ति पकड़ा गया

Next Post

बिजनौर में बर्तनों पर पेशाब करते हुए वीडियो सामने आने के बाद घरेलू सहायिका गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

बिजनौर में बर्तनों पर पेशाब करते हुए वीडियो सामने आने के बाद घरेलू सहायिका गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group