मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार के डिवाइडर से टकराने से उसमें सवार कानपुर के एक व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि कार सागर कपूर चला रहे थे। जब उनकी कार करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 90 के पास पहुंची, तभी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सागर कपूर और जितेंद्र आहूजा की कार में ही मौत हो गई, जबकि राजेश ओझा और दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफ़ई अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


