वाराणसी जिला मुख्यालय के भेलूपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर पार्किंग विवाद में एक निजी स्कूल के शिक्षक की ईंट और राड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परिजन तत्काल उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा कार्रवाई की जा रही है।








