.
लखनऊ, प्रदेश एटीएस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में लखनऊ में गिरोह के सरगना समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरोह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल तरीकों से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य भारतीय दस्तावेज तैयार करता था। एटीएस ने आजमगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, मऊ, औरैया, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), और कोलकाता में जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड और डिवाइस बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद नसीम, मोहम्मद साकिब, हिमांशु राय, सलमान अंसारी, गौरव गौतम, राजीव तिवारी, विशाल, और मृत्यंजय शामिल हैं। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और बिहार तक फैला था। एटीएस की छापेमारी और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।


