Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित

admin by admin
August 18, 2025
in देश, राजनीति
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आज रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह चुनाव 9 सितंबर को होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह ऐलान किया।

नड्डा ने कहा, “संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सीपी राधाकृष्णन एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। इस पर हमने अपने सभी सहयोगी दलों से पहले ही चर्चा कर ली है। हम विपक्षी दलों से भी बातचीत करेंगे ताकि चुनाव प्रक्रिया सुगम रहे।”

गौरतलब है कि सीपी राधाकृष्णन इस समय महाराष्ट्र के 24वें राज्यपाल हैं। उन्होंने यह पद 31 जुलाई 2024 को संभाला था। इससे पहले वह फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे। मार्च से जुलाई 2024 के बीच उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला।

लंबे समय से भाजपा से जुड़े राधाकृष्णन कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद चुने गए थे। इसके अलावा वह भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले ही उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। 9 सितंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है और उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति का पद जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।

Tags: सीपी राधाकृष्णन एनडीए के
Previous Post

रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे की बढ़त के साथ 87.39 प्रति डॉलर पर; सेंसेक्स 1,168 अंक उछला

Next Post

हैदराबाद: जन्माष्टमी पर्व के दौरान वाहन पर गिरा बिजली का तार, करंट से पांच लोगों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
Next Post

हैदराबाद: जन्माष्टमी पर्व के दौरान वाहन पर गिरा बिजली का तार, करंट से पांच लोगों की मौत

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group