राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति का शव एक घर की छत पर ड्रम में मिला है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी हंसराम उर्फ सूरज के रूप में हुई है जो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में रहता था।
पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता, उसके तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र शनिवार से लापता हैं। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया , ‘‘सूरज शराब का आदी था और अक्सर जितेंद्र के साथ शराब पीता था।
शनिवार शाम से जितेंद्र और हंसराम दोनों के परिवार का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।


