Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: NCERT के विशेष पाठ में जिन्ना, कांग्रेस, माउंटबेटन को भारत विभाजन के दोषी

admin by admin
August 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर जारी एक विशेष पाठ में भारत के बंटवारे के लिए मोहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है।

पाठ में यह भी उल्लेख किया गया है कि विभाजन के बाद कश्मीर एक नयी समस्या के रूप में उभरा। यह समस्या भारत में पहले कभी मौजूद नहीं थी और इसने देश की विदेश नीति के लिए चुनौती पैदा कर दी।

इसमें यह भी कहा गया है कि कुछ देश पाकिस्तान को सहायता देते रहते हैं और कश्मीर मुद्दे के नाम पर भारत पर दबाव बनाते रहते हैं।

इसमें कहा गया है, ‘भारत का विभाजन गलत विचारों के कारण हुआ। भारतीय मुसलमानों की पार्टी, मुस्लिम लीग ने 1940 में लाहौर में एक सम्मेलन आयोजित किया। इसके नेता मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा कि हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग धार्मिक दर्शन, सामाजिक रीति-रिवाज और साहित्य से संबंधित हैं।’

एनसीईआरटी के विशेष पाठ में ‘विभाजन के अपराधी’ शीर्षक वाले खंड में कहा गया है, ‘अंततः 15 अगस्त, 1947 को भारत का विभाजन हुआ। लेकिन यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं था। भारत के विभाजन के लिए तीन तत्व ज़िम्मेदार थे: जिन्ना, जिन्होंने इसकी मांग की; दूसरे, कांग्रेस, जिसने इसे स्वीकार किया; और तीसरे, माउंटबेटन, जिन्होंने इसे लागू किया। लेकिन माउंटबेटन एक बड़ी भूल के दोषी साबित हुए।’

इसमें कहा गया कि माउंटबेटन ने सत्ता हस्तांतरण की तारीख जून 1948 से घटाकर अगस्त 1947 कर दी। उन्होंने सभी को इसके लिए सहमत कर लिया। इस वजह से विभाजन से पहले पूरी तैयारी नहीं हो सकी। सीमाओं का सीमांकन भी जल्दबाजी में किया गया। इसके लिए सर सिरिल रेडक्लिफ को केवल पांच सप्ताह का समय दिया गया।

इसमें कहा गया है, ‘पंजाब में 15 अगस्त 1947 के दो दिन बाद भी लाखों लोगों को यह नहीं पता था कि वे भारत में हैं या पाकिस्तान में। इतनी जल्दबाज़ी बहुत बड़ी लापरवाही थी।’

पाठ में जिन्ना को दोषी ठहराया गया है, लेकिन उनके हवाले से यह भी कहा गया है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा या वे अपने जीवनकाल में पाकिस्तान देख पाएंगे।

इसमें कहा गया, ‘बाद में, जिन्ना ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने विभाजन की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने अपने सहयोगी से कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। मैंने अपने जीवनकाल में पाकिस्तान देखने की कभी उम्मीद नहीं की थी।’

पाठ में सरदार वल्लभभाई पटेल के हवाले से कहा गया है कि भारत में स्थिति विस्फोटक हो गई। इसमें कहा गया, ‘भारत युद्ध का मैदान बन गया, और गृहयुद्ध की बजाय देश का विभाजन करना बेहतर है।

इसमें महात्मा गांधी के रुख का हवाला देते हुए कहा गया है कि उन्होंने विभाजन का विरोध किया था, लेकिन कांग्रेस के फैसले का हिंसा से विरोध नहीं कर पाए….।

एनसीईआरटी ने दो अलग-अलग पाठ प्रकाशित किए हैं। इसमें छठी कक्षा से आठवीं (मध्य चरण) के लिए और नौवीं कक्षा से 12वीं (माध्यमिक चरण) के लिए एक-एक पाठ है। ये अंग्रेजी और हिंदी में पूरक पाठ हैं, नियमित पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा नहीं हैं, और इनका इस्तेमाल परियोजनाओं, पोस्टरों, चर्चाओं और वाद-विवादों के माध्यम से किया जाना है।

दोनों पाठ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2021 के संदेश के साथ शुरू होते हैं जिसमें विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की गई है।

Tags: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
Previous Post

देवरिया जिला कारागार से फरार हुआ कैदी गुजरात से गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या: बड़ी घटना टली, हनुमानगढ़ी परिसर के एक मंदिर का छज्जा गिरा, तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
Next Post

अयोध्या: बड़ी घटना टली, हनुमानगढ़ी परिसर के एक मंदिर का छज्जा गिरा, तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group