अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में 16 अगस्त 2025 को एक मंदिर का छज्जा गिरने से तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा निकास द्वार के पास हुआ, जब श्रद्धालु हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जाता है छज्जा बंदरों के लड़ने की वजह से गिरा।
घायलों में एक अयोध्या, दूसरा महोबा और तीसरा रीवा का निवासी है। तीनों को पहले श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों की पहचान अंश, निवासी चौक फैज़ाबाद, राम करन निवासी महोबा व भोला प्रसाद निवासी रीवा के रूप में हुई है। तीनों घायल भिक्षाटन करने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया, और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।


