Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झांसी: प्रेम प्रसंग से नाराज होकर भाई ने की बहन और उसके प्रेमी की हत्या

admin by admin
August 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

झांसी जिले के गरौठा क्षेत्र में झूठी शान की खातिर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसके बड़े भाई ने तीन दिन के अंतराल में अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी अरविंद और उसके साथी प्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने तीन दिन पूर्व बहन के प्रेमी को अपने साथी की मदद से नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर मार डाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके बाद शनिवार को रक्षाबंधन मनाने के बाद अपनी बहन को भी दवा दिलाने के बहाने ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में देर रात जारी एक बयान में बताया गया कि आज सुबह गरौठा के चंद्रपुरा गांव स्थित सुनसान इलाके में दादा महाराज चबूतरे के पास 18 वर्षीय कुमारी सहोदर उर्फ पुत्ती का शव बरामद हुआ था। बयान में कहा गया है कि उसके सिर के बाल काट दिये गये थे।

सनसनीखेज ढंग से हुई इस हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फॉरेंसिक टीम ने जाकर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की।

बयान के अनुसार इसी दौरान यह बात प्रकाश में आई कि मृतक के कथित प्रेमी विशाल की हत्या भी तीन दिन पूर्व कर दी गई थी, उसका शव गुढा गांव में फेंका गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुमारी और विशाल करीब चार महीने पहले घर छोड़कर चले गये थे, जिन्हें गरौठा पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो जाने से मामला बंद कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार मगर पिछले कुछ समय से एक बार फिर दोनों ने मिलना शुरू कर दिया था। सूत्रों के अनुसार इसी बात से कुमारी का भाई अरविंद नाराज था। सूत्रों के अनुसार वह कुछ दिन पूर्व ही पुणे से अपने गांव वापस आया था और उसने अपने एक साथी प्रकाश प्रजापति के साथ मिलकर दोनों की हत्या करने की योजना बनायी थी।

पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक योजना के तहत सात अगस्त की सुबह नौकरी दिलाने के बहाने से ले जाकर विशाल की हत्या करके शव थाना लहचूरा क्षेत्र के गुढा गांव में फेंक दिया था। बयान के अनुसार इस संबंध में विशाल के पिता हल्केराम द्वारा अरविंद और प्रकाश प्रजापति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया गया। बयान के अनुसार मामले की जांच के दौरान ही अरविंद ने शनिवार को अपनी छोटी बहन बहन कुमारी के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उसे दवा दिलाने के बहाने ले जाकर अपने साथी प्रकाश प्रजापति की मदद से गंजा करने के बाद मार डाला और शव को ले जाकर गांव के बाहर स्थित सुनसान जगह में फेंक दिया।

बयान के अनुसार पूरे दिन चली खोजबीन के बाद पुलिस ने आज देर शाम आरोपी अरविंद और उसके साथी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags: झांसी: प्रेम प्रसंग से नाराज होकर
Previous Post

भदोही में एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो महिलाओं की मौत

Next Post

महराजगंज जिले में चीनी नागरिक गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

महराजगंज जिले में चीनी नागरिक गिरफ्तार

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group