Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जयपुर के चिकित्सकों ने ‘इलेक्ट्रोसर्जरी’ से महिला का हृदय वाल्व बदला

admin by admin
August 7, 2025
in देश
0

जयपुर के एक अस्पताल में ‘इलेक्ट्रोसर्जरी’ से एक महिला के हृदय वाल्व को बदला गया है और चिकित्सकों का दावा है कि यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान अस्पताल (आरएचएल) के चिकित्सकों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर निवासी 74 वर्षीय महिला की ‘इलेक्ट्रोसर्जिकल वाल्व-इन-वाल्व माइट्रल’ प्रक्रिया सफलतापूर्वक की है।

‘इलेक्ट्रोसर्जरी’ एक आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीक है जिसमें उच्च आवृत्ति वाली विद्युत धारा का उपयोग करके शरीर के ऊतकों को काटा जाता है या नष्ट किया जाता है।

उन्होंने बताया कि महिला की पहले ‘डुअल वाल्व’ प्रतिस्थापन के लिए ‘ओपन-हार्ट’ सर्जरी हुई थी और ‘माइट्रल वाल्व’ में खराबी के कारण उन्हें फिर से दिक्कत हो रही थी।

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार ‘माइट्रल वाल्व’ हृदय के चार वाल्व में से एक है और हृदय के बाएं आलिंद और बाएं निलय के बीच स्थित होता है। यह रक्त को बाएं आलिंद से बाएं निलय में निर्देशित करता है।

अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर और दिल्ली के चिकित्सकों ने मरीज की उम्र और नाजुक स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए पारंपरिक सर्जरी से इनकार कर दिया और इसके बाद परिवार ने इलाज के लिए जयपुर के अस्पताल का रुख किया, जहां सर्जरी की गई।

आरएचएल हार्ट सेंटर के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह राव और उनकी टीम ने एक उन्नत ‘इलेक्ट्रोसर्जिकल’ तकनीक का उपयोग करके यह ऑपरेशन किया।

डॉ. राव ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम ने एक महीन विद्युतीकृत तार व सटीक इलेक्ट्रोसर्जिकल उपकरणों का उपयोग करके खराब माइट्रल वाल्व के एक हिस्से को खोला और वहां नया वाल्व प्रत्यारोपित किया गया। यह प्रक्रिया मरीज की छाती को चीरा लगाए बिना की गई।

इसके अनुसार इस प्रक्रिया को अनौपचारिक रूप से बैटमैन प्रक्रिया कहा जाता है, क्योंकि माइट्रल वाल्व की मरम्मत या प्रतिस्थापन के लिए एक फुलाए हुए गुब्बारे वाले कैथेटर को रोगी की रक्त वाहिका में डाला जाता है। गुब्बारे का आकार बैटमैन की टोपी जैसा होता है इसलिए इस सर्जरी को बैटमैन प्रक्रिया कहा जाता है।

Tags: जयपुर के चिकित्सकों ने ‘इलेक्ट्रोसर्जरी’ से
Previous Post

किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा भारत, भारी कीमत चुकाने को तैयार: प्रधानमंत्री मोदी

Next Post

हाथरस सत्संग भगदड़ मामले में सुनवाई शुरू; सभी 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

हाथरस सत्संग भगदड़ मामले में सुनवाई शुरू; सभी 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group