Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूस ने यूक्रेन की जेल और चिकित्सा केंद्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में किये ड्रोन हमले, 22 लोगों की मौत

admin by admin
July 29, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

कीव, रूस ने सोमवार रात को यूक्रेन की एक जेल और एक चिकित्सा केंद्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हमले किये, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को धमकी दी थी कि अगर वह नहीं रुका, तो उस पर जल्द ही प्रतिबंध और शुल्क लगाए जाएंगे, हालांकि इसके बावजूद रूस की तरफ से हमले जारी हैं।

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रातभर यूक्रेन पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें, 37 ड्रोन दागे। उसने बताया कि 32 ड्रोन को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिजिया क्षेत्र में एक जेल को निशाना बनाकर विमान से चार शक्तिशाली बम गिराए, जिसमें कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई और 80 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए।

यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस’ के अनुसार यह हमला सोमवार देर रात किया गया जिसमें चार बम गिराकर ‘बिलेनकिवस्का करेक्शनल कॉलोनी’ को निशाना बनाया गया।

प्राधिकारियों ने बताया कि कम से कम 42 कैदियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 40 अन्य लोगों को अन्य तरह की चोटें आई हैं।

इसके अलावा ड्नीप्रो क्षेत्र के कामियान्सके शहर को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए गए जिससे तीन मंजिला इमारत का हिस्सा नष्ट हो गया और शहर के एक प्रसूति अस्पताल और एक अन्य अस्पताल का वार्ड समेत पास की चिकित्सा सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई और एक गर्भवती महिला समेत आठ लोग घायल हो गए।

रूस के अन्य हमले में सिनेलेन्यीकीवस्की जिले की बस्तियों को ड्रोन और हवाई बमों से निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि देशभर में 73 शहरों, कस्बों और गांवों पर रूस की ओर से किए गए हमलों में 22 लोग मारे गए हैं। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, ‘‘यह दुर्घटनावश नहीं हुआ, ये हमले जानबूझकर, साजिश के तहत किए गए।’’

यूक्रेन ने रूसी हमलों का जवाब देने के लिए अपनी लंबी दूरी की ड्रोन तकनीक विकसित की है, जिसके जरिए वह तेल भंडार, हथियार संयंत्रों पर हमला कर रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रातभर विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेन के 74 ड्रोन मार गिराए।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए अब सिर्फ 10 से 12 दिन का वक्त दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पुतिन को 50 दिन की समयसीमा दी थी।

ट्रंप ने 14 जुलाई को कहा था कि अगर सितंबर की शुरुआत तक शांति समझौता नहीं होता तो वह रूस पर अत्यधिक शुल्क लगाएंगे लेकिन सोमवार को ट्रंप ने कहा कि अब वह पुतिन को सिर्फ 10 से 12 दिन का वक्त दे रहे हैं, यानी वह चाहते हैं कि सात से नौ अगस्त तक शांति के प्रयासों में ठोस प्रगति हो।

ट्रंप के इस कदम के तहत रूस के व्यापारिक साझेदारों पर भी प्रतिबंध और अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के आसार हैं। ट्रंप ने कहा कि इसकी औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

समय सीमा घटाने को लेकर ट्रंप ने कहा, ‘‘इंतजार की कोई ठोस वजह नहीं है। हमें कोई प्रगति होती नहीं दिख रही।’

स्कॉटलैंड की यात्रा के दौरान ट्रंप ने कहा कि पुतिन को ‘‘समझौता करना होगा। काफी संख्या में लोग मर रहे हैं।’’ पलटवार करते हुए पुतिन के एक शीर्ष सहयोगी ने ट्रंप को रूस के साथ ये ‘‘समयसीमा का खेल’’ खेलने को लेकर चेतावनी दी।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति एवं देश की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रूस न तो इजराइल है और न ही ईरान। मेदवेदेव ने कहा, ‘‘हर नयी समयसीमा एक धमकी है और युद्ध की ओर एक कदम है।

Tags: रूस ने यूक्रेन की जेल और चिकित्सा केंद्र समेत
Previous Post

PM Modi, Operation Sindoor: संसद में चर्चा में मोदी ने कांग्रेस पर दागे तीखे तीर, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें, सदन स्थगित

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- भारत के ‘विजयोत्सव’ का सत्र: बहावलपुर, मुरीदके को जमींदोज किया, शेर सुना करता था, लम्हों ने ख़ता की और सदियों ने सज़ा पाई

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- भारत के ‘विजयोत्सव’ का सत्र: बहावलपुर, मुरीदके को जमींदोज किया, शेर सुना करता था, लम्हों ने ख़ता की और सदियों ने सज़ा पाई

Recent Posts

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group