Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PM Modi, Operation Sindoor: संसद में चर्चा में मोदी ने कांग्रेस पर दागे तीखे तीर, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें, सदन स्थगित

admin by admin
July 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

संसद में विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने कहा था कि यह भारत के ‘विजयोत्सव’ का सत्र है। जब मैं ‘विजयोत्सव’ की बात कर रहा हूं, तो मैं कहना चाहूंगा – ये ‘विजयोत्सव’ आतंकी मुख्यालय को मिट्टी में मिलाने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं इस सदन के समक्ष भारत का पक्ष रखने के लिए यहां खड़ा हूं। जो लोग भारत का पक्ष नहीं देख पा रहे हैं, मैं उन्हें आईना दिखाने के लिए यहां खड़ा हूं।

Speaking in the Lok Sabha.
https://t.co/5YMO8qcisH

— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में जो क्रूर घटना घटी, जिस तरह आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, वो क्रूरता की पराकाष्ठा थी। ये भारत को हिंसा की आग में झोंकने का एक सोचा-समझा प्रयास था। ये भारत में दंगे फैलाने की साजिश थी। आज मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि देश ने एकजुटता के साथ उस साजिश को नाकाम कर दिया।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं 22 अप्रैल को विदेश में था। मैं तुरंत लौट आया और वापस आने के तुरंत बाद मैंने एक बैठक बुलाई और हमने स्पष्ट निर्देश दिए कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना है और यह हमारा राष्ट्रीय संकल्प है।

सेना को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई और यह भी कहा गया कि सेना को यह तय करना चाहिए कि कब, कहां, कैसे और किस तरीके से कार्रवाई करनी है। ये सारी बातें उस बैठक में स्पष्ट रूप से कही गईं।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

– भारत ने ऐसी सजा दी है, आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ी हुई है- मोदी
– मैं भारत की सेना की क्षमता के पक्ष को रखना चाहता हूं- मोदी
– पहला पक्ष, पाकिस्तानी सेना को अंदाजा था भारत कुछ बड़ा करेगा- मोदी
– पाकिस्तान की तरफ से न्यूक्लीयकर की धमकी वाले बयान आने शुरू हो गए थे- मोदी
– भारत ने अपनी तैयारी से कार्रवाई की, पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया- मोदी
– 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला तय लक्ष्य के साथ ले लिया गया- मोदी
– दूसरा पक्ष, पाकिस्तान से लड़ाई होती रही है, लेकिन पहली बार हम वहां पहुंचे जहां कभी नहीं पहुंचे    थे- मोदी
– हम पाकिस्तान के अड्डों तक पहुंच-पहुंचकर नष्ट करने मेंं सफल हुए- मोदी
– तीसरा पक्ष, पाकिस्तान की न्यूक्लीयर धमकी को हमने झूठा साबित कर दिया- मोदी
– न्यूक्लीयर ब्लैकमेलिंग अब नहीं चलेगा, न भारत इसके सामने झुकने वाला है- मोदी
– चौथा पक्ष, भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता दिखाई- मोदी
– पाकिस्तान के सीने पर सटीक हमला किया- मोदी
– पाकिस्तान के एयरबेस और एसेट्स को भारी नुकसान हुआ- मोदी
– ऑपरेशन सिंदूर तकनीकी युद्ध में सफल सिद्ध हुआ है- मोदी
– ये 10 साल में की गई तैयारियों का नतीजा है- मोदी
– पांचवा पक्ष, पहली बार आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दुनिया ने पहचाना- मोदी
– मेड इन इंडिया ड्रोन, मिसाइलों ने पाकिस्तान के हथियारों का पोल खोलकर रख दी- मोदी
– सीडीएस की मैंने घोषणा की थी तब राजीव गांधी के डिफेंस के एमओएस मुझ से मिले, उन्होंने बहुत तारीफ की- मोदी
– पहले आतंकी हमले के बाद आका आराम करते थे- मोदी
– अब हमले के बाद मास्टर माइंड को नींद नहीं आती- मोदी
– ये न्यू नॉर्मल भारत ने सेट कर दिया है- मोदी
– दुनिया ने देखा, हमारी कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है- मोदी
– सिंदूर से लेकर सिंधू तक पाकिस्तान पर कार्रवाई की है- मोदी
– ऑपरेशन सिंदूर ने तय कर दिया, अब हर हमले की पाकिस्तान को कीमत चुकानी होगी- मोदी
– ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने तीन सूत्र तय किए हैं- मोदी
– पहला, अगर भारत पर हमला हुआ तो हम जवाब देकर रहेंगे, हर शर्त हमारी होगी- मोदी
– दूसरा, कोई भी न्यूक्लीयर ब्लैकमेल अब नहीं चलेगा- मोदी
– तीसरा, हम आतंकी सरपरस्त सरकार और आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे- मोदी
– दुनिया के किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं- मोदी
– संयुक्त राष्ट्र के 193 देश में से सिर्फ 3 देश ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पक्ष में थे- मोदी
– क्वाड, ब्रिक्स या कोई भी हो, सभी ने भारत का समर्थन किया- मोदी
– दुनिया के देशों का समर्थन मिला, दुनिया का समर्थन मिला, लेकिन कांग्रेस का नहीं- मोदी
– 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद 3-4 दिन में ही ये उछल रहे थे- मोदी
– कह रहे थे कहां गई 56 इंच की छाती, कहां खो गए मोदी, मोदी फेल हो गया, क्या मजा ले रहे थे- मोदी
– इन्हें लग रहा था बाजी मार ली, इनको पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या में भी राजनीति तलाश रहे थे- मोदी
– लेकिन इनका छिछोरापन देश के सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रहा था- मोदी
– इन्हें न भारत के सामर्थ पर न भारत की सेना पर भरोसा है- मोदी
– इसलिए ये लोग लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं- मोदी
– मोदी का राहुल पर निशाना, कुछ लोग भारत की सेना के तथ्यों से हटकर पड़ोसी देशों की बात आगे बढ़ा रहे हैं- मोदी
– हमने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के समय लक्ष्य तय किया था, हमने वह करके दिखाया- मोदी
– ऑपरेशन सिंदूर के समय भी हमारा लक्ष्य तय था, आतंक के एपि सेंटर को खत्म करना है- मोदी
– पहलगाम हमले की जहां ट्रेनिंग मिली, जो सपोर्ट मिला वहां हमने हमला किया- मोदी
– हमने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों की नाभि पर प्रहार किया है- मोदी
– इस बार भी हमारी सेना ने सौ फीसद लक्ष्य हासिल किए हैं- मोदी
– भारत की सेना ने पाकिस्तान की सेना को चंद मिनटों में बता दिया, हमारा लक्ष्य जो था वह पूरा हुआ- मोदी
– पाकिस्तान में समझदारी होती तो आतंकियों के साथ खुलेआम खड़ा नहीं होता- मोदी
– पाकिस्तान ने मार खाकर स्वयं के डीजीएमओ को गुहार लगाई, प्लीज हमला रोक दो- मोदी
– भारत 7 मई की सुबह ही कह चुका था, हमने हमारा लक्ष्य पूरा कर दिया- मोदी
– भारत के ऑपरेशन को रोकने के लिए दुनिया के किसी भी नेता ने नहीं कहा- मोदी

– अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कई बार फोन किए, मैं उठा नहीं पाया- मोदी
– मैं एक मीटिंग में था, फिर मैंने कॉलबैक किया- मोदी
– वाइस प्रेसीडेंट ने कहा, पाकिस्तान जंग रुकवाना चाहता है- मोदी
– मैं कहा, अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम जवाब उससे बड़ा देंगे- मोदी
– मैंने आगे कहा था, हम गोली का जवाब गोले से देंगे- मोदी
– मैं आज फिर इस लोकतंत्र के मंदिर से दोहरा रहा हूं ऑपरेशन सिंदूर जारी- मोदी
– पाकिस्तान ने अगर दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा- मोदी
– भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, लेकिन कांग्रेस पाकिस्तान पर निर्भर होती जा रही है-मोदी
– कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के प्रपंच के प्रवक्ता बन चुके हैं- मोदी

– देश की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो कांग्रेस ने सेना से सुबूत मांगे थे- मोदी
– बालाकोट में एयरस्ट्राइक की तब भी कांग्रेस ने सेना से फोटो मांगे- मोदी
– पाकिस्तान भी यही पूछ रहा था, ये भी यही पूछ रहे थे- मोदी
– पायलट अभिनंदन पकड़े गए तो पाकिस्तान का खुश होना स्वाभाविक था, लेकिन यहां भी कुछ लोग कह रहे थे मोदी फंसा- मोदी
– कह रहे थे, मोदी लाकर दिखाए, लेकिन देश ने देखा, डंके की चोट पर अभिनंदन वापस आया- मोदी
– पहलगाम हमले के बाद हमारा बीएसएफ का जवाब पाकिस्तान के हाथ में गया- मोदी
– फिर इन्हें लगा अब मोदी की फजीहत करेंगे, इकोसिस्टम ने कई कहानियां शुरू कर दी- मोदी
– वह जवान भी आन-बान-शान के साथ वापस आ गया- मोदी
– आतंकवादी रो रहे हैं, उनके आका रो रहे हैं, उन्हें रोता देख यहां भी कुछ लोग रो रहे हैं- मोदी
– ऑपरेशन सिंदूर के पहले चला क्यों नहीं रहे, चला दिया तो कह रहे हैं रोक क्यों दिया- मोदी
– विरोध का बहाना चाहिए, वाह रे बयान बहादुरों, इसलिए देश आप पर हंस रहा है- मोदी
– सेना के प्रति कांग्रेस की शुरू से निगेटिविटी रही है- मोदी
– करगिल विजय दिवस कांग्रेस ने आज तक नहीं अपनाया- मोदी
– डोकलाम में हम सैन्य शौर्य दिखा रहे थे, तब कांग्रेस के नेता किससे ब्रीफिंग लेते थे, सब जानते हैं- मोदी
– पाकिस्तान के सारे बयान और हमारे विरोधियों के बयान फुल स्टॉप, कॉमा के साथ एक हैं- मोदी
– कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीनचिट दे दी है- मोदी
– पहलगाम के आतंकी पाकिस्तान के थे इसका सुबूत भी चाहिए था कांग्रेस को- मोदी
– यही सब मांगें पाकिस्तान भी कर रहा है- मोदी
– आज जब सुबूतों की कोई कमी नहीं है, तब भी इन्हें कुछ नहीं दिखता- मोदी
– हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल को तिनके की तरह बिखरा दिया था- मोदी
– आज पूरा देश गर्व से भर जाएगा, मैं कुछ आंकड़े बताता हूं- मोदी
– 9 मई को पाकिस्तान ने करीब एक हजार मिसाइल और ड्रोंस से बहुत बड़ा हमला करने की कोशिश की थी- मोदी
– यह कहीं भी गिरती तो भयंकर तबाही मच जाती- मोदी
– लेकिन भारत ने इन्हें आसमान में भी चूर-चूर कर दिया- मोदी

– पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस पर हमले का झूठ फैलाया, मैं अगले दिन वहां पहुंचा, झूठ बेनकाब किया- मोदी
– कांग्रेस के नए सदस्य कहते हैं ऑपरेशन सिंदूर एक तमाशा था- मोदी
– महादेव ऑपरेशन पर भी हंसकर पूछते हैं, यह कल ही क्यों हुआ- मोदी
– क्या कोई ऑपरेशन के लिए कोई सावन महीने का सोमवार ढूंढा गया था- मोदी
– जब सीमा पर सेनाएं मजबूत होती हैं, तभी लोकतंत्र प्रखर होता है- मोदी
– ऑपरेशन सिंदूर प्रमाण है, सेना कितनी आत्मनिर्भर है- मोदी
– हर रक्षा सौदे में कांग्रेस अपने मौके खोजती थी- मोदी
– छोटे-छोटे हथियारों के लिए विदेशों पर निर्भरता- मोदी
– बुलेट ब्रीफ जैकेट, नाइट विजन कैमरा तक नहीं होते थे- मोदी
– इस ऑपरेशन में बीते एक दशक में मेक इन इंडिया हथियारों का निर्णायक रोल है- मोदी
– सुधार की श्रृंखला की गई है, सेना में जो सुधार हुए हैं, वह आजादी के बाद पहली बार हुए हैं- मोदी
– सीडीएस का हमने ऐलान किया, यह बहुत बड़ा रिफॉर्म था, इस व्यवस्था को सभी सेनाओं ने दिल से स्वीकारा- मोदी
– इंटीग्रेशन और ज्वाइंटनेस ने हमारी ताकत को कई गुना बढ़ा दिया है- मोदी
– सरकार की सुरक्षा उत्पाद कंपनियों में भी हमने रिफॉर्म किए हैं- मोदी
– यहां सिवाए आग लगवाने, विरोध के कुछ नहीं होता था, वे अब प्रॉडक्टिव बन गए हैं- मोदी
– हमने रक्षा क्षेत्र में निजी रास्तों को भी खोला है, छोटे-छोटे शहरों के बच्चे भी स्टार्टप से जुड़ रहे हैं-मोदी
– 30-35 की उम्र के युवा ड्रोंस बनाने में जुटे हैं- मोदी
– ऑपरेशन सिंदूर ने डिफेंस सेक्टर में भारत को अलग ढंग से खड़ा कर दिया है- मोदी
– डिफेंस में भारत का आत्मनिर्भर होना विश्वशांति के लिए जरूरी है- मोदी
– भारत युद्ध का नहीं बुद्धा का देश है, हम शांति, समृद्धि चाहते हैं- मोदी
– लेकिन शांति, समृद्धि का रास्ता शक्ति से होकर गुजरता है- मोदी
– कांग्रेस के पास राष्ट्रीय सुरक्षा का विजन पहले भी नहीं था और आज तो सवाल ही नहीं उठता- मोदी
– पीओके वापस लेने का सवाल करते हैं, वे यह सवाल मुझ से ही कर सकते हैं- मोदी
– लेकिन जवाब देना होगा, किसकी सरकार ने पीओके पर कब्जे का मौका दिया था- मोदी
– 1962-63 में कांग्रेस नेताओं ने लाइन ऑफ पीस के नाम पर देश के अहम इलाके छोड़ने का प्रस्ताव दिया था- मोदी
– 1966 में भी रण कच्छ को छोड़ने की बात की गई थी- मोदी
– हाजी पीर पाक को वापस कर दिया, जिसे सेना ने मेहनत करके जीता था- मोदी
– 1971 में पाकिस्तान के 93 हजार फौजी हमारे बंदी थे, हजारों वर्ग किलमीटर एरिया वापस कर दिया- मोदी
– उस समय अगर थोड़ी सी भी समझ होती तो पीओके वापस लेने का फैसला हो सकता था- मोदी
– कांग्रेस दशकों से इरादा लेकर चल रही थी, सियाचिन से सेना हटा दी जाए- मोदी
– 2014 में अगर ये न हारे होते तो सियाचिन भी हमारा नहीं होता- मोदी
– भारत के हितों को गिरबी रखना कांग्रेस की पुरानी आदत है- मोदी
– इसका सबसे बड़ा उदाहरण सिंधु जल समझौता है- मोदी
– यह समझौता नेहरू जी ने किया था, मामला जुड़ा था भारत से निकली नदियों का- मोदी
– वे हजारों साल से भारत की सांस्कृतिक विरासत रही हैं- मोदी
– सिंधू, झेलम नदियों पर विवाद के लिए पंचायत वर्ल्ड बैंक को दे दी- मोदी
– नदी हमारी, पानी हमारा, फैसला वर्ल्ड बैंक करता- मोदी
– सिंधु जल समझौता भारत के साथ किया गया सबसे बड़ा धोखा था- मोदी
– आज के लोग जब सुनते, देखते हैं तो वे सोचते हैं ऐसे भी लोग देश में थे- मोदी
– भारत की नदी, भारत का पानी, पाकिस्तान 80 फीसद पानी का हकदार- मोदी
– इतना बड़ा भारत उसे सिर्फ 20 फीसद पानी, ये कौन सी डिप्लोमेसी थी- मोदी
– सिंधु जल समझौते में भारत इन बाधों की डिसिल्टिंग नहीं कर सकता- मोदी
– निरंजनदा गुलाटी की एक किताब में लिखा है, फरवरी 1961 में नेहरू ने कहा था यह समझौता समस्या समाधान करेगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ- मोदी
– नेहरू जी की गलती को बाद की कांग्रेस सरकारों ने सुधारा तक नहीं- मोदी
– अब भारत ने पुरानी गलती को सुधारा है, ठोस फैसला किया है- मोदी
– भारत ने नेहरू जी द्वारा की गई बहुत गलत सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया है- मोदी
– भारत ने तय कर दिया है, खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते- मोदी
– हमारी सरकार अगर आतंकवाद को रोक सकती है तो कांग्रेस की क्या मजबूरी होती है- मोदी
– इसका कारण इनकी तुष्टिकरण की सियासत है- मोदी
– बाटला हाउस कांड में कांग्रेस के एक बड़े नेता की आंखों में आंसू थे- मोदी
– वोट मांगने के लिए इस बात को कोने-कोने में पहुंचाया गया- मोदी
– 2001 में संसद हमले पर कांग्रेस के एक बड़े नेता ने अफजल को बेनेफिट ऑफ डाउट की बात कही थी- मोदी
– 26-11 हमले में पकड़ाया पाकिस्तानी है दुनिया जानती थी, लेकिन कांग्रेस भगवा आतंक सिद्ध करने में जुटी थी- मोदी
– कांग्रेस दुनिया को हिंदू आतंकवाद की थ्योरी बेचने में लगी थी- मोदी
– कांग्रेस के एक नेता ने अमेरिका के बड़े राजनयिक को यहां तक कहा कि लश्कर ए तैयबा से ज्यादा बड़ा खतरा हिंदू ग्रुप्स हैं- मोदी
– तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने आतंकवाद से जुड़े कानूनों को कमजोर किया- मोदी
– मोदी का लोकसभा में भाषण खत्म, सदन कल तक के लिए स्थगित

Tags: Operation SindoorPM Modi
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में: दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने के लिए नहीं कहा

Next Post

रूस ने यूक्रेन की जेल और चिकित्सा केंद्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में किये ड्रोन हमले, 22 लोगों की मौत

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Next Post

रूस ने यूक्रेन की जेल और चिकित्सा केंद्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में किये ड्रोन हमले, 22 लोगों की मौत

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group