Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उच्च न्यायालय: अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति एक कल्याणकारी उपाय, छूट देने की अनुमति

admin by admin
July 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला दिया है कि चूंकि अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति किया जाना एक कल्याणकारी उपाय है, इसलिए मृतक के पात्र आश्रित के लिए नियुक्ति प्रक्रिया में छूट दी जा सकती है।

न्यायमूर्ति अजय भनोट ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को लेकर एक मृतक कर्मचारी की मां और पत्नी के बीच हुए विवाद पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।

न्यायमूर्ति भनोट ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की मांग से संबंधित पत्नी नैना गुप्ता की याचिका स्वीकार कर ली।

न्यायाधीश ने कहा, ‘अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए पात्र व्यक्ति को हलफनामा देकर मृतक के अन्य आश्रितों की वित्तीय जरूरतों का ध्यान रखने का वचन देना होता है, जिसे बदला नहीं जा सकता।”

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता गुप्ता ने पहले ही अपने वेतन से सास का भरण-पोषण करने के लिए शपथ पत्र दे दिया है।

अदालत ने कहा, ‘प्रतिवादी संख्या 5 (सास) को उनकी पारिवारिक स्थिति, तुलनात्मक परेशानियों और दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं के आधार पर याचिकाकर्ता के वेतन से राशि दी जाएगी। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, प्रतिवादी संख्या 5 को नियमित आधार पर याचिकाकर्ता के मासिक वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा पाने का हकदार माना जाए।”

अदालत के आदेश में कहा गया है, ‘पारिवारिक विवादों के कारण परिवार के किसी पात्र सदस्य की नियुक्ति के दावे को विफल नहीं किया जा सकता। न ही मृतक के अन्य आश्रितों को ऐसी नियुक्ति से मिलने वाले आर्थिक लाभ से वंचित किया जा सकता।’

अदालत ने कहा कि पक्षों के बीच मतभेद से मृतक के परिजनों को कष्ट होगा और अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य विफल हो जाएगा।

याचिकाकर्ता के पति की वाराणसी में स्थित यूको बैंक में ‘सिंगल विंडो ऑपरेटर’ के पद पर कार्यरत रहते हुए मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार में एक बेटा और मां हैं।

कर्मचारी की मां ने पत्नी की नियुक्ति की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पत्नी को अदालत जाना पड़ा।

अदालत ने 21 जुलाई को याचिका का निपटारा कर दिया, जिसके साथ ही पत्नी के लिए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया।

Tags: अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति
Previous Post

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के चार आरोपी गिरफ्तार, गोवंश का मांस बरामद

Next Post

मुरादाबाद: शराब के नशे में व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दो दोस्तों की हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

मुरादाबाद: शराब के नशे में व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दो दोस्तों की हत्या

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group