Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सम्पूर्ण समाधान दिवस: रुदौली में DM के इंतिज़ार में घंटों बैठे रहे फरियादी, नहीं पहुंच पाए DM, चार माह में एक बार डीएम करते है अध्यक्षता

admin by admin
July 5, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में इस बार फरियादी निराश नज़र आए। कारण यह रहा कि निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद जिलाधिकारी फरियादियों की फरियाद सुनने नहीं पहुंच सके लोग। सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक जिलाधिकारी के इंतिज़ार में अपनी अर्ज़ियां थामे बैठे रहे लेकिन अंत में उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी थी और लोगों को उम्मीद भी थी कि खुद जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की मौजूदगी में उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी जाएंगी। लेकिन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति से फरियादियों में मायूसी देखी गई।

गौरतलब है कि तहसील समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण होता है और जिलाधिकारी की उपस्थिति से प्रशासनिक अमला भी अधिक सतर्कता से कार्य करता है।

जिलाधिकारी के कार्यक्रम को देखते हुए तहसील में अधिक संख्या में फरियादियों की भीड़ देखी गई परंतु जिलाधिकारी किसी कारण वश समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी ने सुनवाई की।

किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल बेधड़क ने शिकायती पत्र देते हुए कहां की नगर पालिका परिषद रुदौली के सीमा विस्तार में ग्राम भौली आंशिक शामिल किया गया। नगर क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद भी भौली के निवासी विद्युत जैसी मूलभूत पर जरूरी सुविधा से वंचित हैं, पौशाला से भौली मार्ग पर हामिद अली पब्लिक स्कूल से भौली मार्ग पर 300 मी दूरी तक एक भी विद्युत पोल नहीं लगा जबकि वहां अच्छी खासी आबादी है विद्युत कनेक्शन न होने के कारण वहां के लोगों को फ्रिज, मोबाइल चार्जिंग, टीवी,पंखा हेतु सख्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने पौशाला से भौली मार्ग पर हामिद अली स्कूल से भौली मार्गपर 300 मी विद्युत पोल लगवाने की मांग की।

मोहम्मद अफजल ने अन्य मांगपत्र में कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में रात में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहता है, जिसमें प्रसव के व्यवस्था हेतु कोई महिला डॉक्टर नहीं है यदि कोई समस्या होती है तो लोगों को प्राइवेट चिकित्सालय की तरफ भागना पड़ता है। चिकित्सालय में हड्डी का भी कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है न ही कोई सर्जन की व्यवस्था है।

उन्होंने इतने अधिक जन समुदाय वाले क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल जो नगर के बीच में है जनसुविधा न होने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

अफजल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एन एच 27 भेलसर मवई पर उठाए गए दीवार पर कट नहीं दिया गया है, जिस पर कट दिया जाना जनहित में है कट न होने की वजह से महिला और पुरुष जो वृद्ध है उन्हें सड़क पर ही उतार दिया जाता है, जिससे उन्हें सड़क फाँदने में समस्या होती है थोड़ा सा कट दे दिया जाए तो तुरंत जनमानस को इसका फायदा मिलेगा।

ग्राम प्रधान रजनपुर ने शिकायती पत्र देकर कहा गाटा संख्या 32 व 33 तालाब है व गाटा संख्या 26 चकमार्ग है जिस पर गांव के योगेंद्र व शंकर व चंद्रशेखर अपनी दबंगई के बल पर अवैध कब्जा किए हुए हैं, जिससे ग्राम वासियों को सख्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्होंने बताया कि पूर्व में हल्का लेखपाल ने पैमाइश कर विपक्षी को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था परंतु विपक्षी अपनी दबंगई के बल पर तालाब की खुदाई व चकमार्ग की पटाई नहीं होने दे रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने तत्काल राजस्व निरीक्षक को जांचकर कार्यवाही का आदेश दिया।

सरिता मिश्रा एडवोकेट ने शिकायती पत्र देकर कहा कि 1 वर्ष पहले नाला निर्माण संबंधित प्रार्थना पर दिया था, जिसमें नगर पालिका परिषद द्वारा रिपोर्ट में आगणन तैयार कर दिया था, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उसके घर व मोहल्ले में जल भराव की स्थिति बनी रहती है आवागमन में परेशानी होती है उन्होंने शीघ्र नाला निर्माण की मांग की।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 189 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इस मौके पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, क्षेत्राधिकार आशीष निगम, तहसीलदार विजय गुप्ता, कोतवाल रुदौली संजय मौर्य, थाना अध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव के अलावा थाना अध्यक्ष मवई व बाबाबाज़ार सहित तमाम विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहे।

Tags: सम्पूर्ण समाधान दिवस: रुदौली में DM के इंतिज़ार
Previous Post

नोएडा: चाकू से हमला कर प्रेमिका की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Next Post

Ayodhya: रमणक ऋषि की तपस्थली पंडितपुर में तिलोदकी गंगा के तट पर मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
Next Post

Ayodhya: रमणक ऋषि की तपस्थली पंडितपुर में तिलोदकी गंगा के तट पर मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group