Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्वामी नारायण संप्रदाय ने अमेरिका में 100 साल पुराने चर्च को बना दिया मंदिर

admin by admin
July 4, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका के एक 100 साल पुराने चर्च को मंदिर में बदल दिया गया है। यहां पर भगवान की मूर्तियां स्थापित हो चुकी हैं और हिंदुओं ने पूजा पाठ भी शुरू कर दिया है।

अमेरिका के ओहवो राज्य के क्लीवलैंड में इस मंदिर का निर्माण किया गया है। ये मंदिर पहले एक 100 साल पुराना एक चर्च था। जिसे स्वामी नारायण संप्रदाय ने 180 करोड़ रुपए में खरीदा फिर दो साल के अंदर इस चर्च को मंदिर में बदल दिया। इस चर्च को मंदिर में बदलने के दौरान इसकी वास्तुकला में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। इस मंदिर में भारतीय मंदिरों जैसे गुंबद और शिखर जैसी स्थापिय शैली का इस्तेमाल किया गया है। इस मंदिर की कुल जमीन 4.13 एकड़ है। जबकि मंदिर परिसर जो पहले एक चर्च था वो 19 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है।

विदेशों में बसे हिंदुस्तानी किस तरह अपनी संस्कृति को भारत से बाहर मजबूत कर रहे हैं वो आपके इस खबर से पता लग गया होगा।

पुराने भवन को मंदिर के लिए उपयुक्त बनाने के लिए जीर्णोद्धार पर लगभग 1 मिलियन डॉलर की लागत आई, जबकि चर्च की वास्तुकला में कोई बदलाव नहीं किया गया। अमेरिका में बने तीनों मंदिरों के बारे में जानकारी देते हुए वड़ताल गादी के अध्यक्ष डॉ. संतवल्लभ स्वामी ने बताया कि क्लीवलैंड, ओहियो में नित्य स्वरूप स्वामी सरदार, रैले, नॉर्थ कैरोलिना में भक्तिप्रकाश स्वामी और फ़्रेमोंट, सैन जोस में देवप्रकाशदासजी स्वामी द्वारा मंदिरों का निर्माण किया गया।

तीनों मंदिरों में मूर्तियां और सिंहासन भारत में तैयार करके वड़ताल संस्था द्वारा भेजे गए हैं। राकेशप्रसादजी महाराज तीनों मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न कराएंगे। उन्होंने आगे बताया कि इन मंदिरों में भगवान स्वामीनारायण सहित सभी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

मंदिर निर्माण के लिए 15 से अधिक प्रकार की सरकारी स्वीकृतियों की आवश्यकता थी

ज़ोनिंग स्वीकृति

बिल्डिंग परमिट

अग्नि सुरक्षा अनुपालन

जल एवं स्वच्छता विभाग

निर्माण

योजना स्वीकृति

विद्युत स्वीकृति

छत स्वीकृति

कांच की मोटाई स्वीकृति

जल अनुमति

जल निकासी अनुमति

लैंडस्केप अनुमति

पार्किंग अनुमति (यातायात प्रबंधन)

सरकारी अधिकारी (बिल्डिंग विभाग के सदस्य) आते हैं, जिसके बाद सीओ (प्रमाणपत्र) जारी किया जाता है, और फिर मंदिर उपयोग की अनुमति दी जाती है।

वडतालधाम हिंदू मंदिर से वहां रहने वाले गुजरातियों को क्या लाभ होगा?

धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित होंगे

संतों का आशीर्वाद और दैनिक आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा

बच्चों और युवाओं को नैतिक शिक्षा मिलेगी

सामुदायिक संबंध और संस्कृति संरक्षित रहेगी

Tags: स्वामी नारायण संप्रदाय ने अमेरिका में 100 साल पुराने चर्च को बना दिया मंदिर
Previous Post

ट्रंप का सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट भारत से होगा रवाना, लेकिन अपने पैरों पर नहीं? हिस्सों को खोलकर?

Next Post

प्राथमिक विद्यालयों के विलय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

September 19, 2026
Next Post

प्राथमिक विद्यालयों के विलय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group