अयोध्या में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी की है। रीडगंज स्थित संतोष झा के आवास पर सीबीआई फर्जी बी फार्मा डिग्री मामले में छापेमारी कर जांच कर रही है। संतोष झा एक प्राइमरी टीचर हैं।
सीबीआई एंटी करप्शन सेल में शिकायत दर्ज होने के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और अयोध्या तक पहुंची। जांच में पता चला है कि एक संस्था फर्जी तरीके से एडमिशन करवाकर फर्जी डिग्री दे रही थी। इस मामले में संस्था के चेयरपर्सन पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था।
सीबीआई की टीम सुबह 7 बजे से जांच कर रही है, जो 14 घंटे से अधिक समय से चल रही है। यह कार्रवाई फर्जी डिग्री और भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।


