अयोध्या, तीन मोहर्रम का कदीम जुलूस कर्बला के शहीद इमाम हुसैन की याद में हर साल की तरह इस साल भी अंजुमन इमामे जफरिया के अगुवाई में खजूर की मस्जिद गुदड़ी बाजार से निकल गया।
इस जुलूस में फैजाबाद शहर की सभी अंजुमनो ने नोहा खानी कर के शिरकत की अंजुमन नासिरिया कदीम, अंजुम नासिरिया इमामबाड़ा, हैदरिया, अब्बासिया अंजुमन गुनचेह मजलूमिया, अंजुमन मासूमिया, अंजुमन हुसैनिया आदि सभी अजुमनो नौहा खानी वह मातम करते हुए जुलूस ( मरहूम रमजान हुसैन ) इश्तियाक हुसैन साहब के घर रिकाबगंज मुकेरी टोला लगभग 12:00 रात्रि को पहुंच कर समाप्त हुआ।
इस जुलूस में शहर के सैकड़ो लोगों ने शिरकत की। जुलूस की समाप्ति के बाद इश्तियाक हुसैन साहब ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम का सफाई व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।
ताजियादारान कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुनीर आबिदी साहब, पूर्व सचिन वसी हैदर गुड्डू साहब, मोहम्मद शफ्फन सलमान, सचिन मोनू, शारिब हुसैन, तवील अब्बास, मेराज राजा, अनवर भाई, नजमुल हसन, हसन इकबाल, सैफी, जिओ, आरिफ आबिदी आदि लोग सम्मिलित रहे।


