Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़: हत्या कर शव को सूटकेस में भरने के आरोप में अधिवक्ता समेत चार लोग गिरफ्तार

admin by admin
June 26, 2025
in देश
0

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में पुलिस ने अपने मुवक्किल की हत्या कर शव को सूटकेस में भरने के आरोप में एक अधिवक्ता और उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने किशोर पैकरा (58) की हत्या के आरोप में अधिवक्ता अंकित उपाध्याय (31), उसकी पत्नी शिवानी शर्मा (24), विनय यदु (23) और सूर्यकांत यदु (21) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अंकित और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली से तथा अन्य आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 23 जून को शहर के डीडी नगर थानाक्षेत्र की इन्द्रप्रस्थ कालोनी के करीब सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी से तेज बदबू आने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस दल ने तलाशी ली और एक सूटकेस से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव के ऊपर सीमेंट डाला गया था और उसके दोनों पैर बंधे हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की छानबीन शुरू की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेंज खंगालनी शुरू की, जिसमें तीन पुरुषो और एक महिला को कार से टीन की बड़ी पेटी ले जाते हुए देखा गया।

अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर पुलिस कार के मालिक तक पहुंची तब उसने एक माह पहले कार अंकित नाम के व्यक्ति को बेचने की बात बताई।

उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस जब इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के उस मकान तक पहुंची तब मकान मालिक ने बताया कि उसने अपना मकान अंकित और उसकी पत्नी शिवानी को किराए पर दिया था। इस दौरान जानकारी मिली कि पति-पत्नी दिल्ली भाग गए हैं।

उन्होंने बताया कि 23 जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद अंकित और शिवानी को सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ लिया और बाद में रायपुर से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 30 लाख से ज्यादा रकम को वापस मांगने पर हुए विवाद में अधिवक्ता ने अपने पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर किशोर की हत्या कर शव को सूटकेस में भर कर फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है।

Tags: छत्तीसगढ़: हत्या कर शव को सूटकेस में भरने
Previous Post

नौसेना भवन का कर्मचारी विशाल यादव पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

Next Post

Neet स्नातक: अदालत ने दोषपूर्ण बायोमेट्रिक प्रणाली के आरोप वाली याचिका पर एनटीए से जवाब मांगा

Related Posts

देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
देश

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
Next Post

Neet स्नातक: अदालत ने दोषपूर्ण बायोमेट्रिक प्रणाली के आरोप वाली याचिका पर एनटीए से जवाब मांगा

Recent Posts

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर एक विदेशी मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई।...

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किये गये उनके भतीजे आकाश...

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नई दिल्ली, सरकार ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उपभोक्ता...

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group