Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Neet स्नातक: अदालत ने दोषपूर्ण बायोमेट्रिक प्रणाली के आरोप वाली याचिका पर एनटीए से जवाब मांगा

admin by admin
June 26, 2025
in देश
0

दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक 2025 में शामिल हुए एक अभ्यर्थी की दोषपूर्ण बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली के कारण मानसिक रूप से परेशानी के आधार पर क्षतिपूर्ति अंक दिये जाने का अनुरोध करने वाली एक याचिका पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जवाब तलब किया है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने 20 जून को अभ्यर्थी की याचिका पर एजेंसी को नोटिस जारी किया।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि परीक्षा से पहले प्रमाणीकरण प्रक्रिया के दौरान परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली काम नहीं कर रही थी, जिसके बाद उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति के लिए आवेदन जमा करने पर मजबूर किया गया।

न्यायालय ने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, लॉग बुक प्रविष्टियों और सभी अन्य रजिस्टर को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।

अभ्यर्थी ने चार मई को उत्तर प्रदेश के मेरठ में ‘त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कॉलेज’ में नीट-स्नातक 2025 की परीक्षा दी थी।

याचिकाकर्ता ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में प्रतिपूरक अंक और संबंधित परीक्षा केंद्र से सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने सहित राहत देने का अनुरोध किया था। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उसे परीक्षा शुरू होने से केवल पांच मिनट पहले ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

याचिका में आरोप लगाया गया कि परीक्षा शुरू हो चुकी थी और उसे बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए बाहर जाने को कहा गया और केंद्र अधीक्षक को अंग्रेजी व हिंदी दोनों में प्रवेश की अनुमति देने के लिए आवेदन देने को कहा गया, जिससे परीक्षा देते समय उसे काफी मानसिक परेशानी हुई।

उम्मीदवार ने परीक्षा में 98.86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

अदालत के आदेश के मुताबिक, “ एजेंसी को बायोमेट्रिक सत्यापन से संबंधित आरोपों के संबंध में विशेष रूप से जवाबी हलफनामा दायर कर रिट याचिका में दी गयी दलीलों का खंडन करना होगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, लॉग बुक प्रविष्टियां और अन्य रजिस्टर भी इस अदालत के अगले आदेशों के अधीन संरक्षित किए जाएं।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि प्रतिपूरक अंकों की गणना उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार भी की जा सकती है, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने कहा कि बायोमेट्रिक सत्यापन पर एनटीए के रुख की जांच करने के बाद अगली सुनवाई में इस मामले पर विचार किया जाएगा।

वकील ने अदालत को बताया कि काउंसलिंग संभवतः एक जुलाई से शुरू होगी, जिसके बाद मामले की सुनवाई 27 जून को निर्धारित कर दी गयी।

Tags: Neet स्नातक: अदालत ने दोषपूर्ण बायोमेट्रिक प्रणाली
Previous Post

छत्तीसगढ़: हत्या कर शव को सूटकेस में भरने के आरोप में अधिवक्ता समेत चार लोग गिरफ्तार

Next Post

CBI: साइबर अपराधी 700 बैंक शाखाओं में खोले, 8.5 लाख फर्जी खातों का कर रहे इस्तेमाल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
Next Post

CBI: साइबर अपराधी 700 बैंक शाखाओं में खोले, 8.5 लाख फर्जी खातों का कर रहे इस्तेमाल

Recent Posts

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय देश में निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा...

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group