Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Space Travel पर रवाना हुए लखनऊ के शुभांशु शुक्ला, लिखा नया अध्याय

admin by admin
June 25, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

लखनऊ में जन्मे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के बुधवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (केएससी) से स्पेसएक्स फाल्कन 9-रॉकेट पर सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना होने के साथ नवाबों के शहर लखनऊ के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया।

रॉकेट जैसे ही फ्लोरिडा के आसमान में पहुंचा, लखनऊ के कानपुर रोड स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल के वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर ऑडिटोरियम में इस पल का सजीव प्रसारण देख रहे शुक्ला के परिजन भावुक हो गये। हों भी क्यों ना, आखिर 1984 में राकेश शर्मा द्वारा सोयूज अंतरिक्ष यान पर सवार होकर इतिहास रचने के बाद 41 साल बाद शुभांशु शुक्ला के रूप में भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान में वापसी जो हुई है।

Nothing like a liftoff 🚀@Axiom_Space's #Ax4 mission, riding atop a @SpaceX Falcon 9 rocket, launched from @NASAKennedy at 2:31am ET (0631 UTC). pic.twitter.com/RuvVZ9shT6

— NASA (@NASA) June 25, 2025

मेहमानों से भरा ऑडिटोरियम स्पेसएक्स फाल्कन 9-रॉकेट के रवाना होते ही शुक्ला के गौरवान्वित माता-पिता और बहनों, वरिष्ठ रक्षा कर्मी, सिटी मोंटेसरी स्कूल के शिक्षक, शहर के प्रमुख लोग, और जिंदगी में पहली बार ऐसे नजारे को देख रहे छात्रों की भीड़ की तालियों और ‘हिप हिप हुर्रे’ के नारों से गूंज उठा। शुक्ला के भावुक माता-पिता और रिश्तेदारों की आंखों में आंसू आ गए।

जैसे ही रॉकेट ने उड़ान भरी, शुक्ला के माता-पिता, शिक्षक और छात्र खुशी से भांगड़ा नृत्य करने लगे।

शुभांशु के पिता शंभू शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा ‘यह न केवल हमारे लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी एक महान क्षण है। हम इस समय क्या कह सकते हैं, मेरे पास अब शब्द नहीं हैं … मेरा आशीर्वाद हमेशा मेरे बेटे के साथ है।

शुभांशु शुक्ला को उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पर बधाई देने वाले पोस्टर पूरे लखनऊ में लगे हुए हैं, वहीं सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने ‘व्योमोत्सव’ का आयोजन करके ऑडिटोरियम परिसर को एक जीवंत ‘मिनी स्पेस सेंटर’ में बदल दिया।

शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा, ‘इस समय मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। मैं बहुत खुश हूं। मुझे पता है कि वह सफल होगा। हालांकि मैं एक सफल मिशन के बाद उसके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, लेकिन मुझे यह भी पता है कि धरती पर वापस लौटने के बाद भी उसे हमारे बीच आने में कुछ समय लगेगा।

साल 1985 में लखनऊ में जन्मे और सिटी मोंटेसरी स्कूल की अलीगंज शाखा में बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त करने वाले शुक्ला ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 2006 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए। उन्हें 2019 में भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम के लिए चुना गया और बाद में एएक्स-4 के लिए पायलट के रूप में चुना गया।

नासा के वरिष्ठ डॉक्टर पैगी व्हिटसन (मिशन कमांडर) और हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शुक्ला का 14-दिवसीय मिशन मानव शरीर क्रिया विज्ञान, पोषण और अंतरिक्ष में बीज अंकुरण सहित क्षेत्रों में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अनुसंधान में योगदान देगा।

सिटी मोंटेसरी स्कूल की संस्थापक-निदेशक डॉक्टर भारती गांधी ने कहा, ‘कई छात्रों ने हमें गौरव दिलाया है, लेकिन शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा हमेशा हर भारतीय बच्चे के लिए संभावना की किरण के रूप में चमकती रहेगी।

सीएमएस की अध्यक्ष और प्रबंधक गीता गांधी किंगडन ने कहा, ‘हम सभी बहुत खुश हैं। हालांकि उनका रॉकेट अभी अंतरिक्ष में नहीं पहुंचा है, लेकिन हम पहले से ही बहुत खुश हैं।

शुक्ला के बारे में उन्होंने कहा, ‘हमारी कक्षाओं में एक जिज्ञासु युवा शिक्षार्थी से लेकर एक अंतरिक्ष यात्री तक शुक्ल की कहानी हमारे स्कूल के विश्व एकता और शांति के लिए शिक्षा के मिशन को खूबसूरती से दर्शाती है।

Tags: Space Travel पर रवाना हुए लखनऊ के शुभांशु शुक्ला
Previous Post

असम में सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

Next Post

आपातकाल: तिहाड़ में बैडमिंटन और योग सत्रों के माध्यम से रची गई इंदिरा सरकार के खिलाफ आंदोलन की बुनियाद

Related Posts

देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Next Post

आपातकाल: तिहाड़ में बैडमिंटन और योग सत्रों के माध्यम से रची गई इंदिरा सरकार के खिलाफ आंदोलन की बुनियाद

Recent Posts

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मैनपुरी जिले में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...

प्रतापगढ़ थाने में आत्महत्या : नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर स्थित शौचालय में एक आरोपी युवक के फंदे से लटक कर कथित तौर पर...

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने...

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से बचाने के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षात्मक कवर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group