Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच हुए विवाद को लेकर भाजपा विधायक को नोटिस

admin by admin
June 24, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने नयी दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच हुए विवाद के सिलसिले में झांसी जिले के बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बाईस जून को जारी नोटिस में प्रदेश भाजपा महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया और मीडिया से ट्रेन में आपके व्यवहार के बारे में जानकारी मिली है। आपके व्यवहार से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

शुक्ला ने कहा, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आप सात दिन के भीतर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण दे सकते हैं। स्पष्टीकरण मिलने में देरी होने और संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नयी दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच हुए विवाद के सिलसिले में भाजपा विधायक राजीव सिंह ने यहां एक असंज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कराई है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, यह विवाद बृहस्पतिवार शाम कथित तौर पर सीट बदलने और ट्रेन के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में बैठने की मुद्रा को लेकर हुआ था। स्थिति झांसी स्टेशन पर बिगड़ गई, जहां सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक से जुड़े कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक यात्री पर हमला कर दिया।

रेलवे पुलिस अधीक्षक (झांसी) विपुल कुमार श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया था कि मारपीट का शिकार हुए यात्री ने कहा है कि वह भोपाल पहुंचने के बाद शिकायत दर्ज कराएगा। हालांकि, शुक्रवार दोपहर तक भोपाल रेलवे पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी।

इस बीच, झांसी में जीआरपी ने विधायक सिंह से शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि उनके लिखित आवेदन के आधार पर एक एनसीआर दर्ज कर ली गई है।

अपनी शिकायत में सिंह ने आरोप लगाया है कि अपनी पत्नी और बेटे के साथ यात्रा करते समय एक सह-यात्री ने अभद्र व्यवहार किया। जब इस पर आपत्ति जताई गई तो कथित तौर पर उस व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और बाद में झांसी स्टेशन पर अन्य लोगों को बुला लिया और उन लोगों ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कथित तौर पर झड़प तब शुरू हुई जब एक यात्री ने सिंह या उनके समर्थकों के कहने पर सीट खाली करने से इनकार कर दिया। बाद में यात्री पर हमला किया गया। माना जा रहा है कि हमलावर विधायक से जुड़े हुए हैं।

Tags: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच हुए विवाद
Previous Post

Munnabhai Mbbs: CBI ने नीट-यूजी 2023 में फर्जीवाड़ा करने पर दो मेडिकल छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया

Next Post

शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाले मिशन के लिए प्रक्षेपण अब 25 जून को

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाले मिशन के लिए प्रक्षेपण अब 25 जून को

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group