बरेली के इज्जतनगर में शनिवार को कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुसब्बिर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
यह घटना गाँधीपुरम फेस टू की गद्दे वाली गली में हुई, जब बाइक सवार मुसब्बिर ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणी की और छेड़छाड़ करते हुए उसकी छाती दबाकर भाग गया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
छात्रा ने घर पहुँचकर परिजनों को बताया, जिन्होंने इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज की। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस और एसओजी की तीन टीमों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मठ कमल नयनपुर के रहने वाले दूधिया मुसब्बिर की पहचान हुई। रविवार को————————————————————————————————————— पुलिस ने उसे कर्मचारिनगर के पास घेर लिया। मुसब्बिर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।


