Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमित शाह ने लखनऊ में पुलिस के नव-नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

admin by admin
June 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के नव-नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि यह कार्यक्रम राज्य पुलिस के इतिहास में सिपाहियों के लिए अब तक का सबसे बड़ा सीधी भर्ती अभियान है।

यहां डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में संत कबीर नगर के सत्यम नायक को सबसे पहले नियुक्ति पत्र दिया।

इसके बाद खीरी के प्रेम सागर, फर्रुखाबाद की शालिनी शाक्य, बलिया के उपेन्‍द्र यादव, बरेली की शिल्पा सिंह, कानपुर देहात के बीनू बाबू, महोबा के योगेन्द्र सिंह, उन्नाव के शिवांश पटेल, वाराणसी के मनीष त्रिपाठी और लखनऊ की रोशनजहां को नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस भर्ती अभियान के तहत 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। सिविल पुलिस सीधी भर्ती-2023 के तहत 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित की गई थी।

बयान में कहा गया कि भर्ती अभियान में 48.17 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 15.49 लाख महिलाओं के थे। बड़े पैमाने के बावजूद, उन्नत तकनीक और सख्त पर्यवेक्षण के उपयोग से परीक्षा और चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हुई।

राज्य सरकार ने कहा कि उसने न केवल समय पर भर्ती सुनिश्चित की है, बल्कि प्रशिक्षण मानकों को बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए हैं।

बयान में कहा गया कि सभी चयनित उम्मीदवारों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए प्रशिक्षण केंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई है।

नियुक्ति पत्र वितरण से पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा आज लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल उत्तर प्रदेश पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।’’

उन्होंने कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प सिद्ध हो रहा है और युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं।

इससे पहले, अमित शाह का रविवार को लखनऊ आगमन पर अमौसी हवाई अड्डे पर मुख्‍यमंत्री योगी आादित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने स्वागत किया।

मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने रविवार को ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्‍यमंत्री योगी ने ‘एक्‍स’ पर अपने खाते से पोस्ट कर कहा, ‘‘संस्कृति, संस्कार एवं साहित्य की साधना स्थली लखनऊ की सृजनशील धरा पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

शाह का उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने स्वागत किया।

Tags: अमित शाह ने लखनऊ में पुलिस के नव-नियुक्त
Previous Post

कुशीनगर में निजी अस्पताल में लापरवाही से प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

Next Post

हाथरस के जिलाधिकारी के चालक की बेटी की गोली मारकर हत्या

Related Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
Next Post

हाथरस के जिलाधिकारी के चालक की बेटी की गोली मारकर हत्या

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group