Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुशीनगर में निजी अस्पताल में लापरवाही से प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

admin by admin
June 15, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कुशीनगर जिले में खड्डा स्थित एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर चिकित्सक की लापरवाही से प्रसव के दौरान एक महिला और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खड्डा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक डॉ सैयद के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।

उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि अस्पताल बिना पंजीकरण संचालित हो रहा था। नियमानुसार अस्पताल के संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में प्रसव के दौरान हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव निवासी सिकंदर की पत्नी आसमा खातून (25) और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शव को अस्पताल के बाहर रख विरोध प्रदर्शन करने लगे।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपित डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पीएन गुप्ता की उपस्थिति में अस्पताल को सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आसमां को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा के चलते खड्डा नगर के विब्रान्त हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों के अनुसार रात करीब 11 बजे उसका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और मां-बच्चा दोनों ठीक हैं, लेकिन कुछ ही देर में अस्पताल कर्मियों का व्यवहार बदल गया और बहानेबाजी शुरू हो गई।

पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि डॉक्टर ने ब्लड की व्यवस्था जिला अस्पताल से करने की बात कही और पैसों की मांग शुरू कर दी। जब आसमा की हालत और बिगड़ने लगी तो अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से कहा कि महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाना होगा, लेकिन हकीकत में न तो उसे सही इलाज दिया गया न ही ले जाया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल का संचालक डॉक्टर सैयद स्वयं को अस्पताल का चिकित्सक बता रहा था। उसके द्वारा प्रसूता आसमा और उसके बच्चे को जिंदा बताते हुए कुछ घंटे तक प्राइवेट वाहन में ही रखकर अस्पताल के आस-पास चक्कर लगवाया जाता रहा और जब परिजनों को शक हुआ और उन्होंने सख्ती से सवाल किया तो डॉक्टर सैयद खुद गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में सामने आया है कि विब्रान्त अस्पताल बिना किसी पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहा था।

अस्पताल में न तो प्रशिक्षित डॉक्टर तैनात थे और न ही प्रसव जैसी गंभीर प्रक्रिया के लिए आवश्यक सुविधाएं मौजूद थी।

Tags: कुशीनगर में निजी अस्पताल में लापरवाही
Previous Post

कुशीनगर में इसरो का पहला सफल रॉकेट परीक्षण, 1.1 KM तक भरी उड़ान

Next Post

अमित शाह ने लखनऊ में पुलिस के नव-नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post

अमित शाह ने लखनऊ में पुलिस के नव-नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group