Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में युवक को प्रताड़ित करने के आरोप में दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

admin by admin
June 11, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में कथित तौर पर पुलिस उत्पीड़न के बाद एक व्यक्ति के आत्महत्या कर लेने पर एक दरोगा (उप निरीक्षक) और मुख्य आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, उप निरीक्षक गौरव शल्या, हेड कांस्टेबल रवि, पीड़ित की पत्नी सुमन और उसके पिता रामकिशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सजेती इलाके के कोटरा निवासी जीत कुमार उर्फ ​​जीतू के रूप में हुई है, जो गुजरात के सूरत में एक निजी फर्म में काम करता था।

डीसीपी चौधरी के अनुसार, जीतू सोमवार को घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी सुमन को वापस लाने के लिए कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित अपने ससुराल गया था। हालांकि, उसके पिता रामकिशोर ने स्थानीय कोटरा पुलिस बूथ पर जीतू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

डीसीपी का कहना है कि जीतू को समझौते के लिए पुलिस चौकी बुलाया गया था, जहां उपनिरीक्षक शल्या और ‘हेड कांस्टेबल’ रवि ने उसके ससुर की मौजूदगी में उसे प्रताड़ित किया। जीतू पर मामले को सुलझाने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत देने का भी दबाव बनाया गया था।

पुलिस के अनुसार जीतू ने अनाज बेचकर 20,000 रुपये का इंतजाम किया, लेकिन बाकी रकम नहीं दे पाया। पुलिस ने बताया कि उस दिन बाद में जीतू ने अपने घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

डीसीपी चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया और मामला दर्ज किया गया।

मीडिया से बात करते हुए जीतू के पिता रमेश ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पुलिस बूथ पर अपमानित किया गया और ‘थर्ड डिग्री टॉर्चर’ किया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय भाजपा विधायक सरोज कुरील ने जीतू के घर और कोटरा पुलिस बूथ का दौरा किया, जिसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। उन्होंने डीसीपी चौधरी से भी सीधे संपर्क किया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

Tags: कानपुर में युवक को प्रताड़ित करने के आरोप
Previous Post

बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में लड़की की मौत, दो घायल; वाहन जब्त

Next Post

‘फाल्कन-9’ रॉकेट में लीक का पता चलने के कारण ‘एक्सिओम-4 मिशन’ स्थगित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: अपहरण के आरोपी ने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

September 21, 2026
अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026
Next Post

‘फाल्कन-9’ रॉकेट में लीक का पता चलने के कारण ‘एक्सिओम-4 मिशन’ स्थगित

Recent Posts

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

नई दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने ओडिशा तट के पास...

प्रतापगढ़: अपहरण के आरोपी ने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को अपहरण के आरोपी एक युवक ने शौचालय में कथित तौर पर...

अयोध्या में 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनाही पुलिस को बड़ी सफलता...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group