अयोध्या, रविवार को मछली मंडी रोड स्थित, नियावां चौराहा पर यूनिवर्सल फार्मेसी का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर सीएचसी सोहावल की अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन ने फीता काटकर फार्मेसी का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में डॉ. शादाब खान लखनऊ भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सल फार्मेसी का उद्देश्य लोगों को सस्ती और सुलभ दवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह फार्मेसी पूरे अयोध्या शहर और सोहावल क्षेत्र में फ्री होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे मरीजों और बुजुर्गों को काफी राहत मिलेगी।
डॉ. फातिमा हसन ने यूनिवर्सल फार्मेसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में डिस्काउंट पर दवाओं की उपलब्धता और नि:शुल्क डिलीवरी सेवा जनहित में बड़ा कदम है। इससे ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के मरीजों को घर बैठे इलाज की जरूरी दवाएं मिल सकेंगी। और महिलाओं बुजुर्गों व बच्चों को भी विशेष छूट दी जाएगी।
फार्मेसी संचालक मोहम्मद हमजा अनीस खान ने बताया कि यहां से हर प्रकार की एलोपैथिक दवाएं, स्वास्थ्य उत्पाद और जरूरी मेडिकल सामान छूट पर उपलब्ध रहेंगे।
उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार पीएचसी मिल्कीपुर, डॉ आमिर मिर्ज़ा मेडिकल कॉलेज लखनऊ और समाजसेवी गरीब नवाज फाउंडेशन के आसिफ साहब नासिर साहब और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।