Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हृदय संबंधी समस्याओं में रोगियों में बैठे रहने या लेटे रहने से मृत्यु का खतरा; जोरदार गतिविधि, जैसे तेज चलना या दौड़ना से 62% कम

admin by admin
May 24, 2025
in Featured, देश
0

सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज बाद में जितना समय बैठे रहने या लेटे रहने में बिताते हैं, उसका संबंध एक साल के भीतर उनमें हृदय संबंधी समस्याओं और मृत्यु होने के रूप में सामने आया है।

यह मेरे और मेरे सहकर्मियों द्वारा ‘सर्कुलेशन: कार्डियोवैस्कुलर क्वालिटी एंड आउटकम्स’ नामक पत्रिका में प्रकाशित एक नए समीक्षित अध्ययन का प्रमुख निष्कर्ष है।

हमने आपातकालीन कक्ष में सीने में दर्द से पीड़ित 609 मरीजों (जिनकी औसत आयु 62 वर्ष थी) से कहा कि वे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 30 दिन तक शारीरिक गतिविधि ‘मॉनिटर’ पहनें।

मॉनिटर ने पूरे दिन में उनकी गतिविधियों, बैठने के समय और नींद को मापा। फिर हमने एक साल तक मरीजों पर नजर रखी ताकि पता लगाया जा सके कि उन्हें दिल की कोई और समस्या तो नहीं हुई या उनकी मृत्यु तो नहीं हो गई।

हमने पाया कि जो मरीज प्रतिदिन औसतन 15 घंटे से अधिक समय तक बैठे या लेटे रहते हैं – जिसमें नींद शामिल नहीं है – उनमें अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद के वर्ष में हृदय संबंधी समस्याएं होने या उनकी मृत्यु होने की आशंका उन मरीजों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक होती है, जो प्रतिदिन औसतन 12 घंटे बैठे रहते हैं या लेटे रहते हैं।

हालांकि, हमारा लक्ष्य सिर्फ यह दस्तावेजीकरण करना नहीं था कि बैठना हानिकारक है। बल्कि यह भी पता लगाना था कि मरीजों को अपना जोखिम कम करने के लिए क्या करना चाहिए।

हमने पाया कि 30 मिनट बैठे या लेटे रहने की जगह मध्यम या जोरदार गतिविधि, जैसे तेज चलना या दौड़ना, सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद था। इससे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद के साल में दिल की समस्याओं का सामना करने या मृत्यु होने का जोखिम 62 प्रतिशत कम हो गया।

नींद भी एक स्वस्थ विकल्प है। 30 मिनट बैठे या लेटे रहने की जगह नींद लेने से हृदय संबंधी समस्याओं और मृत्यु का जोखिम 14 प्रतिशत कम हो जाता है।

अमेरिका में हर साल 80 लाख से अधिक लोग सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती होते हैं, जो ‘एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम’ का संकेत देता है। इसमें हृदय में रक्त के प्रवाह में कमी से जुड़ी कई तरह की स्थितियां शामिल हैं, जिनमें एनजाइना और दिल का दौरा शामिल है।

एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम से पीड़ित मरीजों को इष्टतम चिकित्सा उपचार के बावजूद दूसरी हृदय संबंधी समस्या होने का उच्च जोखिम बना रहता है।

सीने में दर्द से पीड़ित उन रोगियों के लिए भी जोखिम अधिक रहता है जिन्हें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम के निदान के बिना छुट्टी दे दी जाती है, क्योंकि उनके सीने में दर्द का कारण अधिक गंभीर हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस जोखिम को देखते हुए, जोखिम कारकों की पहचान करने की आवश्यकता है जिन्हें सीने में दर्द के लिए अस्पताल में भर्ती होने के बाद रोगी के निदान को बेहतर बनाने के लिए संशोधित किया जा सकता है।

पिछले शोध में हमने पाया था कि एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम से पीड़ित मरीजों को व्यायाम से डर लगता था और वे बैठे या लेटे रहते थे, तथा दिन में 13 घंटे से अधिक समय बैठे रहते थे।

Tags: हृदय संबंधी समस्याओं में रोगियों में बैठे रहने
Previous Post

सहारनपुर में कार सवार कुछ युवकों ने कॉलेज छात्र को मारी गोली

Next Post

RBI की वार्षिक रिपोर्ट को मिली मंजूरी; सरकार को दिया रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपये का लाभांश

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?
Featured

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
Next Post

RBI की वार्षिक रिपोर्ट को मिली मंजूरी; सरकार को दिया रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपये का लाभांश

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group