अयोध्या, नगर निगम अयोध्या के नए नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने गुरुवार को यहां पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।
उन्होंने कार्यालय में मातहत अमले से मुलाकात कर उनका परिचय लिया और कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। 2018 बैच के आईएएस जयेंद्र महोबा जिले के निवासी हैं। इससे पहले वह मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर के पद पर कार्यरत थे।
सेवाकाल के शुरुआती दौर में उन्होंने अयोध्या जिले में बतौर असिस्टेंट मजिस्ट्रेट कार्य किया था। वह बीकापुर में उप जिलाधिकारी का दायित्व संभाल चुके हैं।
उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद विभागीय अधिकारी नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात की और उनके दायित्व की बाबत जानकारी हासिल की।
इसके बाद अयोध्या धाम जाकर नगर निगम की सेवाओं से जुड़ी जानकारी हासिल की। इससे पूर्व यहां कार्यरत रहे नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा का जिलाधिकारी महाराजगंज के पद पर स्थानांतरण हो गया है।


