Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बम की धमकी: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय परिसर को कराया गया खाली

admin by admin
May 22, 2025
in क्राइम, देश
0

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत परिसर को कुछ समय के लिए खाली कराया और वहां गहन तलाशी ली।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि बम विस्फोट की धमकी फर्जी निकली, क्योंकि पुलिस को तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने अदालत परिसर को खाली करा लिया और वहां आम लोगों के प्रवेश पर कुछ घंटों के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उसने कहा कि दोपहर में अदालत परिसर में कामकाज बहाल हो गया।

चंडीगढ़ पुलिस के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (मध्य) उदयपाल सिंह ने कहा, “उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को एक ई-मेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि परिसर में एक आईईडी लगाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गहन तलाशी शुरू की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।”

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरतेज सिंह नरूला ने बताया कि दोपहर में अदालती कामकाज फिर से शुरू हो गया।

इससे पहले, नरूला ने संवाददाताओं को बताया कि बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के तुरंत बाद अदालत परिसर को खाली करा लिया गया था।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने अदालत परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा, “हम एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत के अंदर थे। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) और एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) भी एक मामले के सिलसिले में अदालत के एक कक्ष में मौजूद थे। हमें बताया गया कि एक ई-मेल मिला है, जिसमें अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन और उच्च न्यायालय के अधिकारियों ने एक-दूसरे के साथ समन्वय में सभी जरूरी कदम उठाए। जैन ने कहा, “जैसे ही संदेश मिला कि अदालत कक्ष खाली कर दिए जाएं, सभी ने सहयोग किया और वहां कोई अफरातफरी नहीं मची।

उच्च न्यायालय ‘बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष सरतेज सिंह नरूला ने भी संवाददाताओं को बताया कि बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के तुरंत बाद अदालत परिसर को खाली करा लिया गया था।

बम विस्फोट की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद बार एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों को नोटिस जारी कर कहा, “बार के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि उच्च न्यायालय में बम की धमकी के बारे में अलर्ट प्राप्त हुआ है।

उसने कहा, “सभी सदस्यों से सतर्क रहने का अनुरोध है। अगर अदालत परिसर में कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु दिखे, तो उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के कार्यालय को तुरंत सूचित करें। सदस्यों से अनुरोध है कि वे अदालत परिसर को एहतियाती तौर पर तुरंत खाली कर दें।

नोटिस में कहा गया था कि अदालत की कार्यवाही दोपहर दो बजे के बाद फिर से शुरू होगी।

Tags: बम की धमकी: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय
Previous Post

नगालैंड: कई महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न मामले में जांच के बाद आईएएस अधिकारी निलंबित

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने वक्फ मामले में अंतरिम आदेश सुरक्षित रखा

Related Posts

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

उच्चतम न्यायालय ने वक्फ मामले में अंतरिम आदेश सुरक्षित रखा

Recent Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group