Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उच्चतम न्यायालय ने वक्फ मामले में अंतरिम आदेश सुरक्षित रखा

admin by admin
May 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद बृहस्पतिवार को तीन मुद्दों पर अपना अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें “अदालतों द्वारा वक्फ, वक्फ बाई यूजर या वक्फ बाई डीड” घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने की शक्ति भी शामिल है।

प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने संशोधित वक्फ कानून का विरोध करने वालों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, राजीव धवन और अभिषेक सिंघवी तथा केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें लगातार तीन दिन तक सुनीं, जिसके बाद अपना अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया।

केंद्र ने इस अधिनियम का दृढ़ता से समर्थन करते हुए कहा कि वक्फ अपनी प्रकृति से ही एक “धर्मनिरपेक्ष अवधारणा” है और “संवैधानिकता की धारणा” के इसके पक्ष में होने के मद्देनजर इस पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

वहीं, याचिकाकर्ताओं की पैरवी कर रहे सिब्बल ने इस कानून को “ऐतिहासिक कानूनी और संवैधानिक सिद्धांतों से पूर्ण विचलन” तथा “गैर-न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से वक्फ पर कब्जा करने” का जरिया बताया।

सिब्बल ने कहा, “यह वक्फ संपत्तियों पर सुनियोजित तरीके से कब्जा करने का मामला है। सरकार यह तय नहीं कर सकती कि कौन से मुद्दे उठाए जा सकते हैं।

मौजूदा स्तर पर याचिकाकर्ताओं ने तीन प्रमुख मुद्दों पर अंतरिम आदेश पारित करने का अनुरोध किया है।

इनमें से पहला मुद्दा “अदालतों द्वारा वक्फ, वक्फ बाई यूजर या वक्फ बाई डीड” घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने की शक्ति से जुड़ा हुआ है।

दूसरा मुद्दा राज्य वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद की संरचना से संबंधित है। याचिकाकर्ताओं की दलील है कि पदेन सदस्यों को छोड़कर केवल मुसलमानों को ही राज्य वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद में काम करना चाहिए।

तीसरा मुद्दा उस प्रावधान से जुड़ा है, जिसमें कहा गया है कि जब कलेक्टर यह पता लगाने के लिए जांच करते हैं कि संपत्ति सरकारी भूमि है या नहीं, तो वक्फ संपत्ति को वक्फ नहीं माना जाएगा।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने 25 अप्रैल को संशोधित वक्फ अधिनियम 2025 का समर्थन करते हुए 1,332 पन्नों का एक प्रारंभिक हलफनामा दायर किया था और शीर्ष अदालत द्वारा “संसद की ओर से पारित ऐसे कानून पर रोक लगाने का विरोध किया था, ‘संवैधानिकता की धारणा’ जिसके पक्ष में है।

केंद्र ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को पिछले महीने अधिसूचित किया था। इसे पांच अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिली थी।

वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में 288 सदस्यों के मत से पारित किया गया, जबकि 232 सांसद इसके खिलाफ थे। राज्यसभा में इसके पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 सदस्यों ने मतदान किया।

Tags: उच्चतम न्यायालय ने वक्फ मामले में अंतरिम आदेश सुरक्षित रखा
Previous Post

बम की धमकी: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय परिसर को कराया गया खाली

Next Post

NEET-PG: उच्चतम न्यायालय ने विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग से पहले शुल्क का खुलासा करना किया अनिवार्य

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
Next Post

NEET-PG: उच्चतम न्यायालय ने विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग से पहले शुल्क का खुलासा करना किया अनिवार्य

Recent Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group