अयोध्या, थाना पटरंगा के ग्राम जुनेदपुर मोटर से खेत में खाद लेकर जा रहे बाइक सवार युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। कोतवाली रुदौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना पटरंगा के ग्राम जुनेदपुर गांव के गुरु बक्स पुरवा के निवासी नरेंद्र यादव (20) खेत में खाद डालने के लिए बाइक पर खाद लेकर घर से दिन में 10 बजे निकले थे।खेत के निकट नरेंद्र को घायल अवस्था में उधर से निकले लोगों ने देखा और सूचना परिजनों को दी।
ग्रामीणों की मदद से उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के गले में दाहिने ओर घाव दिखाई दे रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।