Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Healthy Changes की आदतों में बदलाव करके यकृत रोग (लिवर) का खतरा 50 प्रतिशत हो सकता है कम!?

admin by admin
April 18, 2025
in Featured, देश
0

नयी दिल्ली, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों में यकृत (लिवर) रोगों में वृद्धि के बीच, चिकित्सकों ने शुक्रवार को आहार की आदतों और यकृत स्वास्थ्य के बीच महत्वपूर्ण संबंध पर जोर दिया।

विश्व यकृत दिवस की पूर्व संध्या पर, चिकित्सा विशेषज्ञ ‘भोजन औषधि है’ का संदेश दे रहे हैं और कह रहे हैं कि आज के स्वस्थ्य बदलाव से यकृत रोग का जोखिम 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

‘लिवर ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष डॉ. संजीव सैगल ने कहा, ‘‘अगर हम आज कदम उठाएं तो गलत खान-पान, शराब, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और गतिहीन जीवनशैली के कारण लिवर को होने वाले नुकसान को ठीक किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि लिवर में खुद को ठीक करने की अद्भुत क्षमता होती है और सही जीवनशैली में बदलाव करके सालों से हुए नुकसान को भी ठीक किया जा सकता है।

ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर आहार न केवल यकृत रोग को रोकता है, बल्कि यकृत को ठीक करने में भी सहायता करता है।

सैगल ने कहा, ‘‘चिकित्सकों के रूप में, हम चमत्कार देखते हैं जब मरीज स्वच्छ आहार का चयन करते हैं – लिवर एंजाइम का स्तर बेहतर होता है, ऊर्जा का स्तर वापस बढ़ता है और दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणाम काफी बेहतर हो जाते हैं। पहला कदम ‘फूड लेबल’ पढ़ना और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों पर निर्भरता कम करना है।

इस वर्ष के विश्व लिवर दिवस का विषय – ‘‘भोजन औषधि है’’ – लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने में आहार के महत्व को रेखांकित करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, लिवर की बीमारी अब सिर्फ शराब के सेवन तक सीमित नहीं रह गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अस्वस्थ खान-पान, मोटापे और व्यायाम की कमी के कारण ‘नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर’ रोग में चिंताजनक वृद्धि हुई है।

लिवर ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के भावी अध्यक्ष डॉ. अभिदीप चौधरी ने कहा, ‘‘तीन में से एक भारतीय को अब ‘फैटी लिवर’ रोग का खतरा है और कई लोगों को तो इसकी जानकारी भी नहीं होती है। यह अक्सर बिना किसी लक्षण के होती है, जब तक बहुत देर हो चुकी होती है। चिकित्सा अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि प्रारंभिक अवस्था में लिवर की क्षति वाले लोग भी निरंतर जीवनशैली में बदलाव करके इसके प्रभावों को उलट सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष के विश्व यकृत दिवस के संदेश को और भी अधिक महत्वपूर्ण बनाने वाला तथ्य यह है कि आंकड़ों से यह पता चला है कि यकृत रोग के 50 प्रतिशत तक मामलों को केवल खान-पान की आदतों में बदलाव और पोषण में सुधार करके रोका जा सकता है।

Tags: का खतरा 50 प्रतिशत हो सकता है कम!?
Previous Post

Video, अयोध्या में DM निखिल टीकाराम फुंडे का पुष्पगुच्छ देकर हुआ स्वागत; निर्देश, अधिकारी शिकायतों को 10 से 12 बजे सुने और करे निराकरण

Next Post

Panjab पुलिस ने गैंगस्टर हैप्पी पासिया से जुड़े नार्को-आतंकवाद मामले में हेरोइन, हथियार किए जब्त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
Featured

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

Panjab पुलिस ने गैंगस्टर हैप्पी पासिया से जुड़े नार्को-आतंकवाद मामले में हेरोइन, हथियार किए जब्त

Recent Posts

sanketik photo

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या धाम-राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर...

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

सहारनपुर में सर्राफ से ठगी, जांच कर रहे दारोगा पर Fir

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में एक सर्राफ के साथ ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहे दारोगा के खिलाफ उसी कोतवाली...

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group