अयोध्या, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कल देर शाम को जनपद अयोध्या का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
जिलाधिकारी का आगमन सरयू अतिथि गृह में हुआ जहां पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वि/रा महेंद्र कुमार सिंह सहित नगर मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी रुदौली सदर व अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
जिलाधिकारी निखिल ने बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ली है। इसके बाद वह सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 2014 बैच में आईएएस के रूप में चयनित हुए।
पूर्व में झांसी व महोबा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट, बलिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, झांसी में मुख्य विकास अधिकारी, आगरा में नगर आयुक्त के पद पर तथा जनपद चंदौली में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहने के बाद कल अयोध्या जिले में जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
आज मीडिया के बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे अयोध्या जी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अयोध्या को विश्व पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किये जाने का शासन व प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है, जिसके क्रम में यहां विभिन्न परियोजनाओं व योजनाओं का संचालन हो रहा है और जनपद में आमजन/श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी और साथ साथ संचालित योजनाओं को भी गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्ण कराया जायेगा।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनकी समस्या व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने कार्यालय में 10 से 12 बजे तक बैठकर सुनेगे और उनका निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
उन्होंने बताया नागरिको की समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग के साथ-साथ विभिन्न शिकायत पोर्टल संचालित है, जिसका नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है और उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 महेंद्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक कुमार उपस्थित रहे।