Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ब्रिटेन के लंदन में हीथ्रो हवाई अड्डा के विद्युत उपकेंद्र में भयानक आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित, आग बुझाने के प्रयास जारी

admin by admin
March 21, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

लंदन, (एपी) ब्रिटेन का हीथ्रो हवाई अड्डा लंदन के एक विद्युत उपकेंद्र में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण शुक्रवार से बंद रहेगा। हवाई अड्डा बंद रहने के कारण लाखों यात्रियों को असुविधा होने की आशंका है। विद्युत उपकेंद्र में आग लगने के कारण हजारों मकानों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

पश्चिमी लंदन में एक विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आग लग जाने के बाद लगभग 150 लोगों को वहां से निकाला गया। हवाई अड्डे ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा बनाये रखने केलिए हमारे पास हीथ्रो को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’

उसने कहा, ‘‘हमें अगले दिनों के दौरान बड़े व्यवधान की आशंका है, ऐसे में यात्रियों को तब तक किसी भी परिस्थिति में हवाई अड्डे पर नहीं आना चाहिए जब तक वह फिर से नहीं खुल जाता। हवाई अड्डे ने कहा कि बिजली बहाल होने की सूचना मिलने पर वह अपने संचालन को लेकर ताजा जानकारी देगा।

हीथ्रो अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा देने वाले दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। इस साल जनवरी में यह सबसे व्यस्त रहा और 63 लाख से अधिक यात्री यहां आए। यह संख्या पिछले साल की इसी अवधि से आए यात्रियों की संख्या से पांच प्रतिशत अधिक है। जनवरी लगातार 11वां महीना रहा जब औसतन प्रतिदिन 2,00,000 से अधिक यात्री यहां आए।

लंदन अग्निशमन विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात लगी आग को काबू करने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां और लगभग 70 अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं।

सहायक आयुक्त पैट गॉलबोर्न ने कहा, ‘‘आग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है जिससे बड़ी संख्या में मकान और स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। हम व्यवधान को सीमित करने के लिए अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उपकेंद्र से आग की ऊंची लपटें और धुएं के बड़े गुबार निकलते दिखाई दे रहे हैं। स्कॉटिश और सदर्न इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क’ ने ‘एक्स’ के जरिए बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से 16,300 से अधिक मकान प्रभावित हुए हैं।

आपातकालीन सेवाओं को आग लगने की सूचना बृहस्पतिवार रात 11 बजकर 23 मिनट पर मिली। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। गॉलबोर्न ने लोगों से सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतने और प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की क्योंकि आग बुझाने के प्रयास अभी जारी हैं।

रात के समय उड़ान प्रतिबंधों के कारण हीथ्रो से आमतौर पर सुबह छह बजे विमानों का संचालन शुरू होता है। हवाई अड्डे के फिलहाल शुक्रवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक इसके बंद रहने की सूचना दी गई है।

Tags: ब्रिटेन के लंदन में हीथ्रो हवाई अड्डा के विद्युत उपकेंद्र में
Previous Post

IPL 2025: कल 18वें सत्र का आगाज, KKR Vs RCB का मैच, नए नियमों और नए कप्तानों पर होगी नजर

Next Post

लखनऊ में गांव के बाहर दो लोगों के शव मिले, गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

लखनऊ में गांव के बाहर दो लोगों के शव मिले, गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group