Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL 2025: कल 18वें सत्र का आगाज, KKR Vs RCB का मैच, नए नियमों और नए कप्तानों पर होगी नजर

admin by admin
March 21, 2025
in खेल, देश
0

कोलकाता, गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच शनिवार को यहां होने वाले मैच से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र का आगाज होगा जिसमें नए नियमों और नए कप्तानों पर सभी की निगाह रहेगी।

नए नियमों में सबसे महत्वपूर्ण गेंद पर लार लगाने की अनुमति फिर से देना है। कोविड-19 महामारी के कारण गेंद पर लार लगाना प्रतिबंधित कर दिया गया था और उसके बाद यह पहला अवसर होगा जबकि गेंदबाजों को इसकी अनुमति दी जाएगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के अधिकतर कप्तानों से इस मामले में सहमति मिलने के बाद गुरुवार को लार पर लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2022 में गेंद पर लार लगाने पर स्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन आईपीएल अपने नियमों से संचालित किया जाता है और उसका यह फैसला विश्व क्रिकेट के अन्य देशों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

अन्य नियमों में शाम को खेले जाने वाले मैचों में अगर अंपायरों को लगता है कि ओस खेल पर अपना प्रभाव डाल रही है तो वह दूसरी पारी के 11वें ओवर से नयी गेंद का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं। शाम को होने वाले मैचों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

इसके अलावा टीम ऊंचाई और ऑफसाइड की वाइड के लिए भी निर्णय समीक्षा प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं। इन सब के बीच इंपैक्ट प्लेयर का नियम पहले की तरह बरकरार रहेगा।

आईपीएल 2025 में कम से कम सात टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेंगी। इनमें से कुछ खिलाड़ी विभिन्न कारण से कुछ मैच में ही अपनी टीम की अगुवाई करेंगे।

सबसे चौंकाने वाला फैसला आरसीबी ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाकर किया। आरसीबी की टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि पाटीदार किस तरह से टीम की कप्तानी करते हैं।

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे जबकि 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे। कोलकाता की टीम की कप्तानी इस बार अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है।

संजू सैमसन की उंगली की चोट के कारण रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती मैचों में कप्तानी करेंगे। हार्दिक पांड्या पर पिछले सत्र में धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगा था और इसलिए वह मुंबई इंडियंस के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को होने वाले इस मैच में सूर्यकुमार यादव मुंबई की कमान संभालेंगे।

आईपीएल में सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाले ऋषभ पंत इस सत्र में लखनऊ सुपर जॉइंट्स की कमान संभालेंगे जिसने इस विकेटकीपर बल्लेबाज को 27 करोड रुपए में खरीदा था। वह पिछले कुछ समय से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में होने के बावजूद उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

आईपीएल में इस बार कुछ टीमों के सहयोगी स्टाफ में भी बदलाव किया गया है। रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर पंजाब किंग्स में मुख्य कोच बन गए हैं। पोंटिंग की जगह हेमांग बदानी को दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच बनाया गया है।

केविन पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स में मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में शामिल हो गए हैं, जबकि राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में राजस्थान रॉयल्स में लौट आए हैं। पिछले साल भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने के बाद यह आईपीएल में उनका पहला कोचिंग कार्यकाल है।

लंबे समय तक चेन्नई की तरफ से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो केकेआर के मेंटर होंगे। वह गौतम गंभीर की जगह लेंगे, जो अब भारत के मुख्य कोच हैं।

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बड़ा सवालिया निशान लगा हुआ है। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में वापस लौटे इस तेज गेंदबाज की फिटनेस का अभी आकलन किया जा रहा है।

पिछले कुछ वर्षों से महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल से सन्यास को लेकर चर्चा चलती रही है लेकिन यह 43 वर्षीय खिलाड़ी अब भी चेन्नई की टीम का अभिन्न अंग बना हुआ है। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन उन्होंने आईपीएल में खेलना जारी रखा है।

धोनी से ठीक 30 साल छोटे वैभव सूर्यवंशी भी इस बार आईपीएल का हिस्सा होंगे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम से जोड़ा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें कितने मैच में खेलने का मौका मिलता है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी इस बार नजर रहेगी। पिछले साल भारत के टी20 विश्व कप में भारत के विजय अभियान का अंग रहे इन दोनों बल्लेबाजों ने इसके बाद सबसे छोटे प्रारूप के अंतरराष्ट्रीय स्तर से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह पहली बार टी20 क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।

अगर शनिवार को होने वाले मैच की बात करें तो कोलकाता और बेंगलुरु दोनों ही जीत के साथ शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इस मैच में सभी की निगाह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर टिकी रहेंगी जिसमें उनका सामना कोहली और फिल साल्ट जैसे धुरंधर बल्लेबाजों से होगा। चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बारिश हालांकि इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है क्योंकि मौसम विभाग में शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।

टूर्नामेंट की शुरुआत एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ होगी जिसमें श्रेया घोषाल, करण औजला और दिशा पटानी अपनी प्रस्तुति देंगे।

Tags: KKR Vs RCB का मैच
Previous Post

मथुरा में पेट दर्द होने पर युवक ने यूट्यूब देखकर खुद की सर्जरी की, डॉक्टरी हस्तक्षेप के बाद सेहत सुधरी

Next Post

ब्रिटेन के लंदन में हीथ्रो हवाई अड्डा के विद्युत उपकेंद्र में भयानक आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित, आग बुझाने के प्रयास जारी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

ब्रिटेन के लंदन में हीथ्रो हवाई अड्डा के विद्युत उपकेंद्र में भयानक आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित, आग बुझाने के प्रयास जारी

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group