Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में दामाद की मौत के बाद बीमा के कागजात लेने पहुंचे ससुर की हत्‍या

admin by admin
March 21, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा जिले के छाता थाना इलाके में अपने दामाद की मौत के बाद उसके बीमा के कागजात लेने बेटी के घर आए ससुर की उसकी बेटी के जेठ और सास ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को अदालत में पेश किया और अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

छाता थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि जैंत क्षेत्र के परखम गुर्जर निवासी चंद्रपाल (52) अपने दामाद की मौत के बाद बृहस्पतिवार को अपनी बेटी के ससुराल सबलगढ़ पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले चंद्रपाल के दामाद लोकेश ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि चंद्रपाल अपने दामाद के बीमा के कागजात लेने वहां गए थे। उन्होंने बताया कि चंद्रपाल की बेटी कागजात दे पाती, इससे पहले ही उसके जेठ सुनील और सास कमलेश कुमारी वहां पहुंच गए और चंद्रपाल के साथ गाली-गलौज करने लगे।

एसएचओ ने बताया कि जब चंद्रपाल ने उनके व्यवहार का विरोध किया तो दोनों ने बांका (चारा काटने वाला धारदार हथियार) से उस पर हमला कर दिया और उसे तब तक मारते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर गिर नहीं गया। उन्होंने बताया कि परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान चंद्रपाल की मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि चंद्रपाल की बेटी की शिकायत पर आरोपी जेठ सुनील और सास कमलेश कुमारी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी तरह के साक्ष्य जुटाए हैं।

Tags: मथुरा में दामाद की मौत के बाद बीमा के कागजात
Previous Post

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के तार तांत्रिक क्रिया से जुड़ते नजर आ रहे, साहिल ने अंधविश्वास से ही मुस्कान को अपने कब्जे में..

Next Post

रुदौली: रमजान का तीसरा जुमा, अकीदत के साथ चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था में हुआ मुकम्मल, तीसरे अशरे में मिलती है जहन्नम से आज़ादी

Related Posts

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष
उत्तर प्रदेश

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

August 5, 2026
SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

August 5, 2026
सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!
उत्तर प्रदेश

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

August 5, 2026
कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

भदोही जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की गोधना शाखा के प्रबंधक ने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ खाता धारकों के...

सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी होने तक टोल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group