Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के तार तांत्रिक क्रिया से जुड़ते नजर आ रहे, साहिल ने अंधविश्वास से ही मुस्कान को अपने कब्जे में..

admin by admin
March 21, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के तार तांत्रिक क्रिया से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हत्या की जांच में एक नया मोड़ आया है, जिसमें उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान किये जाने का शक गहरा गया है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक तंत्र-मंत्र के दावों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों का आरोप है कि साहिल का अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के प्रति जुनून था।

सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान मुख्य कारण थे। उनका दावा है कि मुस्कान और साहिल दोनों ही इसमें शामिल थे। रेणु देवी ने आरोप लगाया, ‘‘मुस्कान और साहिल दोनों ही तांत्रिक अनुष्ठान करते थे। दोनों ने तंत्र-मंत्र करके मेरे बेटे की हत्या कर दी।

मुस्कान के माता-पिता कविता और प्रमोद रस्तोगी ने भी आरोप लगाया, ‘‘साहिल ने अंधविश्वास से ही मुस्कान को अपने कब्जे में किया हुआ था।

उनका आरोप है कि साहिल की तंत्र क्रिया मुस्कान के दिमाग पर ऐसे हावी हुई कि वह अपनी छह साल की बेटी पीहू को भी खुद से दूर करने लगी। मुस्कान के माता-पिता ने आरोप लगाया कि साहिल ने मुस्कान को पूरी तरह नशे की लत में डाल दिया था और अंधविश्वासी बना दिया था।

साहिल के पड़ोसियों ने बताया कि वह अक्सर पीले और काले रंग के कुर्ते पहनता था जिस पर ‘महाकाल’ लिखा होता था और उसके शरीर पर धार्मिक और रहस्यमय प्रतीकों के कई टैटू होते थे।

पड़ोसियों ने बताया कि साहिल का कमरा अजीबोगरीब तस्वीरों से भरा हुआ था, जिसमें ड्रैगन और अन्य आकृतियों के चित्र शामिल थे।

एक पड़ोसी ने बताया, ‘‘साहिल के कमरे से कई अन्य डरावनी तस्वीरें भी मिली हैं। कमरे में बीयर की खाली बोतलें मिली हैं। साहिल केवल बिल्ली को खाना खिलाने के लिए बाहर जाता था। उसके कमरे की लाइट बंद रहती थी।

इस बीच, मुस्कान के पुलिस को दिए गए बयानों से पता चलता है कि साहिल ने उसे हत्या करने के लिए उकसाया। पुलिस के मुताबिक, मुस्कान ने अपने बयानों में कहा है कि साहिल ने कहा था, ‘तुम्हें सौरभ को मारना होगा, तभी हम एक नई जिंदगी शुरू कर पाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, साहिल ने मुस्कान के हाथों सौरभ की हत्या कराई और फिर उसके सीने पर बैठकर तीन बार चाकू दिल में घोंपा।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह से जब इस हत्याकांड में कथित तौर पर तंत्र-मंत्र की संलिप्तता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मुस्‍कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर चार मार्च को कथित तौर पर सौरभ की हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्होंने शव को कई टुकड़ों में काट दिया और उसे ड्रम में बंद करके सीमेंट और रेत से सील कर दिया। इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए। पुलिस ने शव बरामद कर 18 मार्च को दोनों को वापस आने पर गिरफ्तार कर लिया।

Tags: साहिल ने अंधविश्वास से ही मुस्कान को अपने कब्जे में.
Previous Post

मथुरा के मगोर्रा थाने का दरोगा महिला उपनिरीक्षक से दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार

Next Post

मथुरा में दामाद की मौत के बाद बीमा के कागजात लेने पहुंचे ससुर की हत्‍या

Related Posts

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष
उत्तर प्रदेश

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

August 5, 2026
SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

August 5, 2026
सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!
उत्तर प्रदेश

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

August 5, 2026
कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

August 5, 2026
Next Post

मथुरा में दामाद की मौत के बाद बीमा के कागजात लेने पहुंचे ससुर की हत्‍या

Recent Posts

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

भदोही जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की गोधना शाखा के प्रबंधक ने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ खाता धारकों के...

सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी होने तक टोल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group