Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुजरात पीएमजेएवाई एंजियोप्लास्टी मौत: निजी अस्पताल का अध्यक्ष हवाई अड्डे से गिरफ्तार

admin by admin
January 18, 2025
in देश
0

गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) लाभार्थियों की एंजियोप्लास्टी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के बाद हुई मौत के सिलसिले में पुलिस ने अस्पताल के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद अपराध शाखा के निरीक्षक वीबी आल ने बताया कि ‘ख्याति मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल’ के अध्यक्ष कार्तिक पटेल को शुक्रवार देर रात अहमदाबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। वह दुबई से लौटे थे।

ख्याति मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में पिछले वर्ष 11 नवंबर को सात लोगों की एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसके बाद उनमें से दो की मौत हो गई। घटना के अगले दिन वस्त्रपुर पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज की थीं। ‘एंजियोप्लास्टी’ हृदय में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए अवरुद्ध या संकुचित कोरोनरी धमनियों को चौड़ा करने की एक प्रक्रिया है।

जांच में यह बात सामने आई कि अस्पताल ने गांवों में मुफ्त जांच शिविर आयोजित किए और पीएमजेएवाई कार्डधारकों को एंजियोप्लास्टी करवाने के लिए कहा जबकि उन्हें इसकी कोई जरूरत नहीं थी।

जांच के अनुसार सरकारी मंजूरी मिलने के लिए इन लोगों को ‘‘आपातकालीन’’ श्रेणी में दिखाया गया। अस्पताल ने बाद में केंद्रीय योजना के तहत भुगतान का दावा किया।

कार्तिक पटेल की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले के सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और विपणन निदेशक भी शामिल हैं।

अपराध शाखा ने अस्पताल की निदेशकों में से एक राजश्री कोठारी को पिछले वर्ष दिसंबर में उस समय गिरफ्तार किया था जब वह राजस्थान के कोटा से भीलवाड़ा जा रही थीं। पुलिस के अनुसार अस्पताल ने प्रथम दृष्टया पिछले वर्ष पीएमजेएवाई के तहत 11 करोड़ रुपये प्राप्त किए।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत वजीरानी, ​​अस्पताल के सीईओ राहुल जैन, विपणन निदेशक चिराग राजपूत, विपणन कार्यकारी मिलिंद पटेल और उनके दो सहायक पंकिल पटेल और प्रतीक भट्ट तथा निदेशक राजश्री कोठारी और संजय पटोलिया शामिल हैं।

Tags: निजी अस्पताल का अध्यक्ष हवाई अड्डे से गिरफ्तार
Previous Post

इसरो ने ‘स्पेडेक्स’ मिशन के तहत उपग्रहों के ऐतिहासिक ‘डॉकिंग’ परीक्षण का वीडियो किया जारी

Next Post

नोएडा: वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार

Related Posts

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Next Post

नोएडा: वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार

Recent Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में कथित तौर पर एक युवक ने अपने पिता की लाठी, डंडो से पीट-पीट कर...

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group