Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संसद में स्थापित सेंगोल के महत्व को लेकर राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार

admin by admin
December 17, 2024
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, संसद में स्थापित अंग्रेजों से सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक सेंगोल को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। कांग्रेस ने दावा किया कि इसके महत्व के बारे में एक झूठी कहानी बताई गई है, जबकि सरकार ने विपक्ष के दावों को खारिज कर दिया।

विपक्षी दलों, मुख्य रूप से कांग्रेस के सदस्यों ने उच्च सदन में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा सेंगोल के उल्लेख पर आपत्ति जताई।

यादव ने कहा कि आजादी के समय सत्ता हस्तांतरण के दौरान जब सेंगोल दिया गया तो उसे न्याय के प्रतीक के बजाय जवाहरलाल नेहरू की ‘वाकिंग स्टिक’ की तरह माना गया।

कांग्रेस के जयराम रमेश ने हालांकि टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह किसी को नहीं दिया गया था। यादव ने तब कहा कि कांग्रेस सदस्य ने इस बारे में नहीं बोला है कि पिछले 75 वर्षों से सेंगोल को कहां रखा गया था।

उस समय आसन पर मौजूद राजीव शुक्ल ने रमेश को बोलने की अनुमति दी। रमेश ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने सेंगोल के बारे में एक कहानी फैलाई है और ‘यह इतिहास नहीं है’।

उन्होंने कहा, ‘‘यह औपचारिक रूप से किसी को नहीं सौंपा गया। कुछ लोग आए और एक समारोह में सेंगोल दिया और उन्होंने (भाजपा ने) इस इतिहास से एक कहानी रच दी।

सदन के नेता जे पी नड्डा ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि लॉर्ड माउंटबेटन ने नेहरू से आजादी के समय भारत में सत्ता सौंपने की प्रक्रिया के दौरान कहा था कि यदि इसका कोई अनुष्ठान या परंपरा हो तो वह बताएं, लेकिन नेहरू ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी परंपरा या अनुष्ठान की जानकारी नहीं है।

नड्डा ने कहा कि सी राजगोपालाचारी ने सेंगोल के माध्यम से सत्ता हस्तांतरण की परंपरा के बारे में बताया, जैसा कि चोल राजवंश में प्रचलित था। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि चोल वंश के इन्हीं सदस्यों ने संसद में सेंगोल की स्थापना के समारोह में भाग लिया था। नड्डा ने कहा कि सेंगोल को मद्रास से विमान से लाया गया था और एक रस्म के तहत संभवत: 14 अगस्त 1947 को नेहरू को उनके आवास पर सौंपा गया था।

उन्होंने यह भी कहा कि सेंगोल को आनंद भवन भेजा गया था और उसके बाद एक संग्रहालय में रखा गया था, जहां यह लिखा गया था कि यह नेहरू की छड़ी थी।

इस टिप्पणी पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। पीठासीन अध्यक्ष शुक्ला ने नड्डा से पूछा कि क्या वह अपने दावों को सत्यापित करेंगे? नड्डा ने कहा कि वह सारी बातें सत्यापित कर देंगे।

यादव ने अपने भाषण में कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग संविधान का सम्मान नहीं करते, वे संविधान की एक प्रति अपनी जेब में रखकर घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की प्रगति से जुड़े मुद्दों का कभी विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस ने जीएसटी और नई संसद का विरोध किया और कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र पहले’ के सिद्धांत पर काम करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस पार्टी (पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ) के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर के लिए अपना बलिदान दिया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार ने सभ्यतागत मूल्य जोड़ने के लिए नई संसद में सेंगोल की स्थापना की।

यादव ने कहा कि कांग्रेस ने भी राम सेतु मामले में उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर कर दावा किया है कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं है। यादव ने कहा कि संविधान के मूल अध्याय में भगवान राम की तस्वीर है लेकिन कांग्रेस ने उनकी अनदेखी कर नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिये।

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए यादव ने कहा कि जब भी उन्होंने भाजपा सरकार के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश की, जनता ने उन्हें चुनावी हार की सजा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने बार-बार लोकतंत्र के तीन स्तंभों- विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर हमला किया।

पीएमके के अंबुमणि रामदास ने कहा कि देश में जाति आधारित जनगणना की जरूरत है, क्योंकि सभी आरक्षण इसी पर आधारित हैं।

द्रमुक के पी. विल्सन ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में सरकार ने संविधान की इमारत को ईंट दर ईंट नष्ट करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘संसद को कमजोर करने से लेकर अन्य संवैधानिक निकायों की संस्थागत अखंडता को नष्ट करने एवं सरकारी शक्तियों के दुरुपयोग और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीनने तक, इस सरकार ने हमारे संविधान के ताने-बाने को तार-तार कर दिया है।

विल्सन ने आरोप लगाया कि 17वीं लोकसभा में 221 से अधिक विधेयकों को मंजूरी दी गई, लेकिन इनमें से एक तिहाई विधेयक एक घंटे से भी कम समय में या बिना बहस के पारित कर दिए गए। उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर में हुए सबसे भीषण नरसंहार पर कोई चर्चा नहीं हुई, (जबकि) स्थायी समितियों को कागजी समितियों में तब्दील कर दिया गया है।

तृणमूल कांग्रेस की मौसम बी. नूर, यूपीपी (एल) सांसद रावंगवर नारजरी और भाजपा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने भी बहस में भाग लिया।

Tags: राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार
Previous Post

अयोध्या, राम नगरी में श्रधालुओ से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, अभद्रता, गुंडागर्दी

Next Post

CBCI ने सौर ऊर्जा कंपनियों के लिए सीमा शुल्क स्थगन लाभ को किया समाप्त, तत्काल लागू

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post

CBCI ने सौर ऊर्जा कंपनियों के लिए सीमा शुल्क स्थगन लाभ को किया समाप्त, तत्काल लागू

Recent Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group