Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Drug Captagon क्या है, इसका Syria की असद सरकार के पतन से क्या संबंध है?

admin by admin
December 15, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद वहां मादक पदार्थ कैप्टागन के बड़े भंडार का खुलासा हुआ है।माना जा रहा है कि सीरियाई विद्रोहियों ने जिस भंडार का पता लगाया है वह अल-असद सैन्य मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। जिससे पता चलता है कि इस मादक पदार्थ के निर्माण और वितरण में सीरियाई शासन की संलिप्तता थी।

लेकिन जैसा कि हमें पता है कैप्टागन का इस्तेमाल एक समय औषधि के तौर पर ठीक वैसे ही होता था, जैसे ‘ध्यान आभाव अतिसक्रियता विकार’ (एडीएचडी) जैसी स्थितियों के उपचार के लिये हम कानूनी रूप से उपलब्ध कुछ दवाओं का आज भी करते हैं।

कैप्टागन कभी एक दवा थी

कैप्टागन एक पुराने सिंथेटिक फार्मास्युटिकल उत्प्रेरक का मूल ब्रांड नाम है जिसे 1960 के दशक में जर्मनी में बनाया गया था। यह एम्फ़ैटेमिन और मेथैम्फेटामाइन का एक विकल्प था। उस समय इन दोनों का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता था।

इस दवा में सक्रिय घटक फेनेथिलीन है और शुरुआत में एडीएचडी और नींद की बीमारी नार्कोलेप्सी जैसी स्थितियों के उपचार के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। इसका उपयोग कानूनी रूप से उपलब्ध कुछ उत्प्रेरक पदार्थों के समान था, जिनका हम आज भी उपयोग करते हैं जैसे कि डेक्साम्फैटामाइन।

कैप्टागन का प्रभाव एम्फ़ैटेमाइन जैसा ही होता है। यह मस्तिष्क में डोपामाइन को बढ़ाता है, जिससे स्वास्थ्य, आनंद और उल्लास की भावनाएं पैदा होती हैं। यह ध्यान, एकाग्रता और सहनशक्ति में भी सुधार करता है। लेकिन इसके कई अवांछित दुष्प्रभाव भी हैं जैसे कि थोड़ा बहुत मनोविकार।

यह दवा मूल रूप से पश्चिम एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों में बेची जाती थी। यह यूरोप में कुछ समय तक काउंटर पर (बिना डॉक्टर के पर्चे के) उपलब्ध थी, उसके बाद में यह केवल डॉक्टर के पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही मिलना प्रारंभ हुई।

अस्सी के दशक में इसे प्रतिबंधित पदार्थ घोषित किया गया लेकिन इससे पहले इसे अमेरिका में केवल कुछ समय के लिए ही बिक्री की मंजूरी दी गई थी। कई यूरोपीय देशों में नार्कोलेप्सी के उपचार के लिए इसका इस्तेमाल वैध था। अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कैप्टागन का निर्माण 2009 तक बंद हो गया था।

अवैध व्यापार का कब्ज़ा

अवैध रूप से निर्मित संस्करण को आमतौर पर कैप्टागन कहा जाता है। इसे कभी-कभी ‘रासायनिक साहस’ कहा जाता है क्योंकि माना जाता है कि इसका उपयोग पश्चिम एशिया के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में सैनिक ध्यान केंद्रित करने और ऊर्जा पाने के लिए करते हैं।

उदाहरण के लिए, यह इजराइल के साथ संघर्ष में शामिल हमास के लड़ाकों के शवों में पाया गया था। इसका निर्माण अपेक्षाकृत सरल और सस्ता है, जिससे यह काला बाजारी दवा व्यापार के लिए पसंदीदा बन गया।

ब्लैक-मार्केट कैप्टागन अब लगभग विशेष रूप से सीरिया और लेबनान में निर्मित होता है। इसका ज़्यादातर इस्तेमाल पश्चिम एशिया में होता है। कुछ खाड़ी देशों में मनोरंजन के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह सीरिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली अवैध दवाओं में से एक है।

एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि कैप्टागन ने 2020 से 2022 के बीच सीरिया और लेबनान में 7.3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक (लगभग 2.4 अरब डॉलर प्रति वर्ष) कमाई की है।

प्रतिबंधित पदार्थों के बारे में हम आमतौर पर यही जानते हैं कि किसी भी जब्ती या विनिर्माण या बिक्री पर कार्रवाई का दवा बाजार पर बहुत सीमित प्रभाव पड़ता है, क्योंकि मांग को पूरा करने के लिए कोई अन्य निर्माता या वितरक सामने आ जाता है।

Tags: Syria की असद सरकार के पतन
Previous Post

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष और उनका कार चालक रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

Next Post

हरिद्वार: रेलगाड़ी में लूट के पांचों आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

Related Posts

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली
देश

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

August 5, 2026
नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस
देश

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

August 5, 2026
असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
Next Post

हरिद्वार: रेलगाड़ी में लूट के पांचों आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

Recent Posts

रुदौली: चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

रुदौली: चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रूदौली क्षेत्र शुजागंज के हलीमनगर अवैध क्लीनिक में कथित हाइड्रोसील ऑपरेशन के बाद बिचाला निवासी युवक मुकेश रावत की...

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गोपालगंज चौराहे पर मंगलवार रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर...

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

मेटा की वैश्विक टीम ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। फेसबुक से प्रधानमंत्री...

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि उसने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के जरिए होने...

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group