Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष और उनका कार चालक रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

admin by admin
December 15, 2024
in क्राइम, देश
0

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके कार चालक कुलबीर को शनिवार को राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में बताया गया कि एसीबी की टीम ने कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसमें ब्यूरो के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह एक शिक्षक है और उसकी शादी झज्जर जिले के एक गांव में रहने वाली लड़की से हुई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है। व्यक्ति ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में कहा कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसके बाद पत्नी ने 25 नवंबर को हरियाणा महिला आयोग में उसके खिलाफ अर्जी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि इसके बाद सोनिया अग्रवाल ने पीड़ित को अलग-अलग तारीखों पर मिलने के लिए बुलाया और इस दौरान अग्रवाल के चालक कुलबीर ने मामले को निपटाने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी।

बयान के अनुसार, “सोनिया अग्रवाल ने 12 दिसंबर को शिकायतकर्ता से मामले को निपटाने के लिए अपने कार चालक कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत देने को कहा। 14 दिसंबर को कुलबीर ने शिकायतकर्ता से हिसार में एक लाख रुपये की रिश्वत देने को कहा।”

एसीबी की टीम ने जाल बिछाते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाईं। प्रवक्ता ने बताया कि एक टीम को खरखौदा (सोनीपत) भेजा गया जबकि दूसरी टीम को हिसार भेजा गया।

उन्होंने कहा कि एसीबी की टीम ने हिसार के जिंदल पार्क के पास से एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ चालक कुलबीर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और मामले में सोनिया अग्रवाल को खरखौदा से गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है।

Tags: रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
Previous Post

मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का 608वां उर्स आज से, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उर्स की तैयारियों का लिया जायज़ा 

Next Post

Drug Captagon क्या है, इसका Syria की असद सरकार के पतन से क्या संबंध है?

Related Posts

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

August 4, 2026
असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

August 4, 2026
Next Post

Drug Captagon क्या है, इसका Syria की असद सरकार के पतन से क्या संबंध है?

Recent Posts

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने यहां एक बैंक लॉकर में रखे करोड़ों रुपये के सोने, चांदी...

लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ में पत्नी की हत्या करके शव गोमती नदी में फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति और उसकी कथित प्रेमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group