Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

निजी बीमा कंपनियों द्वारा पूरी ‘क्लेम’ राशि का भुगतान नहीं करने का मुद्दा लोकसभा में उठा

admin by admin
December 4, 2024
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, स्वास्थ्य बीमा के तहत ‘क्लेम’ की गई पूरी राशि का लाभ पॉलिसी धारकों को नहीं मिलने पर चिंता जताते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को सरकार से अनुरोध किया कि इस ओर ध्यान दिया जाए और मध्यम वर्ग का संरक्षण किया जाए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सूर्या ने लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग निजी बीमा कंपनियों से स्वास्थ्य बीमा लेते हैं और काफी अधिक प्रीमियम का भुगतान करते हैं, ताकि कठिन समय में उनके तथा उनके प्रियजनों के इलाज के लिए राशि मिल सके।

उन्होंने भारतीय बीमा ब्रोकर्स संघ के पिछले साल जारी आंकड़ों के हवाले से कहा कि 15 निजी बीमा कंपनियों में से केवल 10 ने 80 प्रतिशत से कम क्लेम राशि का भुगतान किया और इन 15 में से केवल तीन बीमा प्रदाताओं ने ही क्लेम की गई राशि के 75 प्रतिशत से अधिक का भुगतान किया।

सूर्या ने आंकड़ों के हवाले से दावा किया कि कुछ निजी स्वास्थ्य बीमा प्रदाता कंपनियां केवल 56 से 60 प्रतिशत क्लेम राशि का भुगतान करती हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है जिस पर वह वित्त मंत्री का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

सूर्या ने सरकार से अनुरोध किया कि बीमा धारकों के क्लेम की राशि उन्हें समय पर मिले और मध्यम वर्ग का संरक्षण हो।

तृणमूल कांग्रेस के कीर्ति आजाद ने आम लोगों को विभिन्न कंपनियों के अनावश्यक फोन कॉल से होने वाली परेशानियों का मुद्दा शून्यकाल में उठाते हुए कहा कि मोबाइल फोन पर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ (डीएनडी) सेवा लागू होने के बावजूद गैरजरूरी फोन कॉल आते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के वितरक लोगों के मोबाइल नंबर समेत निजी जानकारी अन्य लोगों को बेच रहे हैं। आजाद ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पास पर्याप्त अधिकार नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि बार-बार फोन करके लोगों की निजता का हनन करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के सदस्य सनातन पांडेय ने नमामि गंगे योजना के तहत व्यय की जांच किसी उच्च समिति से कराने की मांग करते हुए कहा कि यह पता लगाना चाहिए कि योजना में जो खर्च हो रहा है, उसका लाभ धरातल पर पहुंच रहा है या नहीं।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सदस्य चंद्रशेखर ने गुरु रविदास जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग सरकार से की।

Tags: राशि का भुगतान नहीं करने का मुद्दा
Previous Post

वाराणसी: कॉलेज परिसर में बनी मस्जिद में नमाज के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ने पर सात लोगों को हिरासत में

Next Post

दिल्ली: नेब सराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

दिल्ली: नेब सराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group