Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कन्नूर में एडीएम मौत: विदाई समारोह में लगाए गए भष्टाचार के आरोपों के बाद कथित तौर पर आत्महत्या

admin by admin
October 17, 2024
in क्राइम, देश
0

कन्नूर (केरल), कन्नूर के पूर्व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नवीन बाबू की मौत के सिलसिले में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता पी पी दिव्या पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया।

बाबू ने दिव्या द्वारा विदाई समारोह में उन पर लगाए गए भष्टाचार के आरोपों के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। यह विदाई समारोह एडीएम के गृहनगर पथनमथिट्टा में उनके स्थानांतरण को लेकर आयोजित किया गया था।

‘कन्नूर टाउन’ पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में माकपा नेता पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था और बाद में बीएनएस की धारा 108 को इसमें जोड़ दिया गया। बीएनएस की धारा 108 के तहत अपराध गैर-जमानती है और इसके लिए 10 साल की कैद की सजा का प्रावधान है।

नवीन बाबू को मंगलवार सुबह अपने गृह जिले पथनमथिट्टा में एडीएम के रूप में कार्यभार संभालने के लिए पहुंचना था लेकिन इससे पहले ही उनका शव उनके सरकारी आवास पर फंदे से लटका मिला।

उनके सहयोगियों ने एक दिन पहले विदाई समारोह आयोजित किया था, जिसमें जिला कलेक्टर अरुण के. विजयन भी शामिल हुए थे। इस दौरान कथित तौर पर निमंत्रण के बिना समारोह में पहुंचीं दिव्या ने बाबू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

दिव्या ने चेंगलाई में एक पेट्रोल पंप को मंजूरी देने में कई महीनों की देरी करने के लिए एडीएम की आलोचना की थी और कहा था कि उन्होंने स्थानांतरण के दो दिन बाद ही मंजूरी दे दी। उन्होंने संकेत दिया था कि वह अचानक दी गई इस मंजूरी के कारणों को जानती हैं।

अधिकारी की मौत का पता तब चला जब तहसीलदार के पद पर तैनात उनकी पत्नी और उनके बच्चे मंगलवार सुबह उन्हें लेने के लिए चेंगन्नूर रेलवे स्टेशन गए। बाबू को इसके एक दिन बाद पथनमथिट्टा में एडीएम का पदभार संभालना था।

जब बाबू ट्रेन में नहीं मिले तो परिवार ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उनके परिजन ने कन्नूर में उनके सहकर्मियों से संपर्क किया जिन्होंने तलाशी के दौरान बाबू को उनके सरकारी आवास पर फंदे से लटका हुआ पाया।

बाबू की मौत के बाद राज्य में विवाद पैदा हो गया है। विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ माकपा की कन्नूर जिला पंचायत अध्यक्ष दिव्या के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी ऐसी ही मांग की है।

Tags: कथित तौर पर आत्महत्या
Previous Post

उच्च रक्तचाप से सांस लेने की क्षमता प्रभावित होती है लेकिन शारीरिक गतिविधि कर सकती है मदद

Next Post

पत्नी से यौन संबंध अपराध: सुप्रीमकोर्ट यौन संबंध बनाने के लिए पति को छूट देने वाले कानूनों की संवैधानिक वैधता पर करेगा फैसला!?

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Next Post

पत्नी से यौन संबंध अपराध: सुप्रीमकोर्ट यौन संबंध बनाने के लिए पति को छूट देने वाले कानूनों की संवैधानिक वैधता पर करेगा फैसला!?

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group