Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उच्च रक्तचाप से सांस लेने की क्षमता प्रभावित होती है लेकिन शारीरिक गतिविधि कर सकती है मदद

admin by admin
October 17, 2024
in Featured, देश
0

उच्च रक्तचाप श्वसन तंत्र में वायुमार्ग को सख्त करके सांस लेने की क्षमता को कम कर देता है, जिससे प्रतिरोध बढ़ जाता है। एक अध्ययन में जानकारी सामने आयी।

ब्राजील के साओ पाओलो संघीय विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हालांकि पाया कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से श्वसन की मांसपेशियों की कार्यप्रणाली में सुधार होता है, जिसके परिणामस्वरूप फेफड़ों में वायु-संचार और रक्त प्रवाह के बीच बेहतर समन्वय होता है।

उच्च रक्तचाप, जिसमें व्यक्ति का रक्तचाप असामान्य रूप से उच्च रहता है, रक्त वाहिकाओं को मोटा और धमनियों को सख्त बना देता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि श्वसन तंत्र में ब्रोंकाई – मुख्य श्वास नली (ट्रेकिआ) की शाखाएं – के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है।

साओ पाओलो के संघीय विश्वविद्यालय में आमंत्रित प्रोफेसर हैं और अंतिम लेखक रोडोल्फो डे पाउला विएरा ने कहा, “यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्रोंकाई जितनी अधिक सख्त होती है, हवा का फेफड़ों में प्रवेश करना और बाहर निकलना उतना ही मुश्किल होता है। लंबे समय में, ब्रोंकाई के सख्त होने की यह तीव्र प्रक्रिया वृद्ध लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल बना देती है। इससे भी बदतर बात यह है कि यह एक चक्र है: कम ऑक्सीजन संतृप्ति व्यक्ति में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करती है।”

हालांकि, यह पाया गया कि शारीरिक गतिविधि करने से रक्तचाप बढ़ने के कारण वायुमार्ग को कठोर होने से आंशिक रूप से बचाया जा सकता है।

लेखकों ने ‘एडवांसेज इन रेस्पिरेटरी मेडिसिन’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में लिखा है, “हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि प्रणालीगत धमनी उच्च रक्तचाप वृद्ध लोगों में फेफड़ों की कार्यक्षमता और यांत्रिकी को प्रभावित करता है तथा शारीरिक रूप से सक्रिय जीवनशैली इन कमियों को आंशिक रूप से रोकती है। इस प्रकार, शारीरिक रूप से सक्रिय जीवनशैली अपनाने से वृद्ध लोगों में उच्च रक्तचाप से प्रेरित इन फुफ्फुसीय परिवर्तनों को कम किया जा सकता है।”

अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के 700 से अधिक पुरुषों और महिलाओं के श्वसन कार्य का आकलन किया, जिनमें उच्च रक्तचाप के साथ-साथ वायु प्रतिरोध भी शामिल था।

मांसपेशियों की ताकत का आकलन हाथ की पकड़ को देखकर किया गया, जबकि श्वसन संबंधी मांसपेशियों की ताकत का आकलन प्रतिभागियों द्वारा सांस लेने और छोड़ने के दौरान वायु के दबाव को मापकर किया गया।

Tags: प्रभावित होती है लेकिन शारीरिक
Previous Post

हास्यास्पद: बलिया में 4,965 किलोग्राम अवैध पटाखे रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

कन्नूर में एडीएम मौत: विदाई समारोह में लगाए गए भष्टाचार के आरोपों के बाद कथित तौर पर आत्महत्या

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

कन्नूर में एडीएम मौत: विदाई समारोह में लगाए गए भष्टाचार के आरोपों के बाद कथित तौर पर आत्महत्या

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group