Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल का बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों में भीषण हवाई हमला, सीरिया से मुख्य सड़क संपर्क को काटा

admin by admin
October 4, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों में रातभर कई चरणों में भीषण हवाई हमले किये तथा लेबनान एवं सीरिया के बीच के मुख्य सड़क संपर्क को काट दिया।

इजराइल ने उस चेतावनी के बाद नये हमले किये जिसमें दक्षिणी लेबनान के उन लोगों से जगह खाली करने के लिए कहा गया था जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित बफर जोन के बाहर हैं। इजराइल और लेबनानी चरमंथी संगठन हिजबुल्ला के बीच सालभर से जारी युद्ध अब बढ़ गया है।

इजराइल ने मंगलवार को लेबनान में जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू की और उसकी सेनाएं सीमा पर एक पतली पट्टी में हिजबुल्ला के चरमपंथियों से लड़ रही हैं। जमीनी सैन्य कार्रवाई से पहले इजराइल ने हमलों की एक श्रृंखला के तहत आतंकी संगठन के कुछ प्रमुख सदस्यों की मौत हो चुकी है जिनमें लंबे समय से इसके नेता रहे हसन नसरल्ला का नाम भी शामिल है।

रात भर हुए विस्फोटों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों को हिलाकर रख दिया। हवाई बमबारी के कारण रात में आकाश में धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती दिखीं। विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि लेबनान की राजधानी से कई किलोमीटर दूर तक की इमारतें हिल गईं।

इजराइली सेना ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि उसका लक्षित लक्ष्य क्या था। हताहतों के बारे में भी अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात क्षेत्र में लगातार 10 से अधिक हवाई हमले किये गये। एजेंसी ने बताया कि इजराइली हवाई हमले के कारण व्यस्त ‘मसना बॉर्डर क्रॉसिंग’ के पास सड़क संपर्क कट गया, जहां से पिछले दो हफ्तों में लेबनान में युद्ध के कारण हजारों लोग भागकर सीरिया में घुस गए।

दोनों देशों को जोड़ने वाले सबसे व्यस्त सड़क संपर्क को काटने वाले हवाई हमले के एक दिन पहले एक इजराइली सैन्य प्रवक्ता ने कहा था कि हिजबुल्ला सीमा पार से सैन्य उपकरणों के परिवहन की कोशिश कर रहा है।

ऐसा माना जाता है कि हिजबुल्ला को अपने अधिकांश हथियार सीरिया के रास्ते ईरान से प्राप्त हुए हैं। संगठन की सीमा के दोनों ओर मौजूदगी है, एक ऐसा क्षेत्र जहां वह सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद की सेना के साथ लड़ रहा है।

सरकार समर्थक सीरियाई मीडिया संस्थान ‘दामा पोस्ट’ ने कहा कि इजराइली युद्धक विमानों ने दो मिसाइलें दागीं, जिससे लेबनान स्थित ‘मसना बॉर्डर क्रॉसिंग’ और सीरियाई क्रॉसिंग प्वाइंट ‘जेडीडेट याबोस’ के बीच सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया।

युद्ध की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है कि इस प्रमुख सीमापारीय संड़क संपर्क को काट दिया गया है। लेबनानी जनरल सिक्योरिटी ने दर्ज किया है कि 23 सितंबर से 30 सितंबर के बीच (जब इजराइल ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान पर भारी बमबारी की) 256,614 सीरियाई नागरिकों और 82,264 लेबनानी नागरिकों ने सीरियाई क्षेत्र में प्रवेश किया।

⭕️ Over the last 4 days, the IDF has eliminated 2,000+ military targets and 250 Hezbollah terrorists. Among them:
– 5 battalion commanders
– ⁠10 company commanders
– 6 platoon commanders

The Israeli Air Force is also conducting preemptive strikes during these… pic.twitter.com/VLvcuefOTX

— Israel Defense Forces (@IDF) October 4, 2024

Previous Post

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

Next Post

अयोध्या: चंद्र प्रकाश यादव बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

अयोध्या: चंद्र प्रकाश यादव बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group