अयोध्या, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की नीतियों के प्रचार प्रसार हेतु पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलोनी ब्लाक मया में कार्यरत शिक्षक चंद्रप्रकाश यादव को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का प्रांतीय प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है।
उनके मनोनयन का पत्र प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी एवं महामंत्री नरेश कौशिक ने अयोध्या मंडल , जिला एवं अयोध्या महानगर के पदाधिकारियों की संस्तुति पर बीते 30 सितंबर को निर्गत किया गया। प्रांतीय प्रचार मंत्री पर मनोनीत चंद्रप्रकाश यादव उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मया ब्लॉक के अध्यक्ष भी हैं।
सीपी यादव के प्रांतीय प्रचार मंत्री मनोनीत होने पर मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पांडे, महामंत्री अमरजीत वर्मा, अयोध्या जिलाध्यक्ष अरूण कुमार तिवारी, अयोध्या महानगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव (राजन), जिला महामंत्री चंद्रजीत यादव, कोषाध्यक्ष मो. तारिक, महानगर महामंत्री मो.मेहदी खान, कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव, ब्लॉक मया मंत्री रामजी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुखदेव भारती,शिक्षक नेता कृष्ण कुमार यादव सहित जिले एवं महानगर के शिक्षकों ने बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
नवनियुक्त प्रचार मंत्री चंद्रप्रकाश ने कहा कि जिस उम्मीद से संगठन ने दायित्व सौंपा है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।








