Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, नौ घायल

admin by admin
September 2, 2024
in देश
0

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी इलाके से कोत्रुक और पड़ोसी कडांगबांड के घाटी के निचले इलाकों की ओर अंधाधुंध गोलीबारी करने के साथ बम से हमले किए। पुलिस ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि उग्रवादियों की गोलाबारी के कारण कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि नौ घायलों में से पांच को गोली लगी है, जबकि अन्य को छर्रे लगे हैं।

पुलिस ने बताया कि गांव पर अचानक हुए हमले से लोगों में दहशत फैल गई, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मृत महिला की पहचान 31 वर्षीय नंगबाम सुरबाला देवी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

हालात को स्थिर करने के लिए राज्य और केंद्रीय इकाइयों सहित सुरक्षाबलों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। राज्य सरकार ने कोत्रुक के निहत्थे ग्रामीणों पर हमले की कड़ी निंदा की है।

मणिपुर के गृह विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्य सरकार को निहत्थे कौत्रुक ग्रामीणों पर ड्रोन, बम और अत्याधुनिक हथियारों से हमला करने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकारी मिली है, जिसमें कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी। निहत्थे ग्रामीणों को आतंकित करने के ऐसे कृत्य को राज्य सरकार द्वारा बहुत गंभीरता से लिया गया है, जबकि वह राज्य में सामान्य स्थिति और शांति लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इसमें कहा गया है कि निहत्थे ग्रामीणों के बीच उत्पात मचाने की ऐसी हरकत को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शांति स्थापित करने के प्रयासों को पटरी से उतारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

गृह विभाग ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने और इंफाल पश्चिम के कौत्रुक गांव पर हमले में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच, राज्य के पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

Tags: दो लोगों की मौत
Previous Post

डूंगरपुर टाउनशिप में मकान कब्जा करने के मामले में आजम खान की जमानत याचिका खारिज

Next Post

उन्नाव: गंगा में डूबे उपनिदेशक स्वास्थ्य का नही मिला शव, बुलाई गई एनडीआरएफ

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
Next Post

उन्नाव: गंगा में डूबे उपनिदेशक स्वास्थ्य का नही मिला शव, बुलाई गई एनडीआरएफ

Recent Posts

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by admin
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group